सुरभि और समृद्धि टीवी इंडस्ट्री की काफी मशहूर बहनें हैं. इन दोनों जुड़वा बहनों को लोग चिंकी और मिंकी के नाम से जानते हैं. दोनों अपनी खूबसूरती के अलावा कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं. दोनों अक्सर टीवी स्टार के साथ मस्ती-मजाक करती दिखाई देती रहती हैं. अब चिंकी और मिंकी ने मशहूर टीवी स्टार और कॉमेडियन अली असगर को झांसा देकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया है. जुड़वा बहनों ने उनके साथ ऐसा इसलिए क्योंकि वह अली असगर को ऑस्ट्रेलिया जाने से रोकना चाहती हैं.
चिंकी और मिंकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अली असगर को झांसा देकर रूम में बंद करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में चिंकी और मिंकी को रेड और ब्राउन ड्रेस में देखा जा सकता है. वहीं दोनों वीडियो में अली असगर से कहती हैं, 'आप ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं ना ? वहां के लिए आपकी परफॉर्में रेडी है ? इस पर अली असगर कहते हैं, 'हां परफॉर्मेंस हमेशा रेडी रहती हैं, आप दोनों अच्छा करना वहां पर.' इसके बाद चिंकी और मिंकी अली असगर को फोन का झांसा देकर एक रूम में भेज देती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूम में भेजने बाद दोनों उसका ताला लगा देती हैं. हालांकि अली असगर के पास खिड़की से आने का रास्ता खुला रहता है. सोशल मीडिया पर चिंकी-मिंकी और अली असगर का यह फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इन दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि चिंकी और मिंकी कई अवॉर्ड्स शो में फिल्मी सितारों के साथ मस्ती मजाक करती रहती हैं. दोनों बहनें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. जहां वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं