चेन्नई में लगातार बारिश की वजह से बुरा हाल हो गया है. आम से लेकर खास तक, हर कोई परेशान है. हर जगह पानी भर गया है. आम आदमी के साथ सेलेब्स भी इस बारिश से परेशान हो रहे हैं. इस बारिश से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी परेशान हो गए हैं. उनके आलीशान घर में पानी भर गया है.उनके घर का पूरा इलाका पानी से भर गया है. इस पानी से रजनीकांत भी परेशान हो गए हैं.
तुरंत शुरू हुआ काम
रजनीकांत चेन्नई के पॉश एरिया में रहते हैं. वो जिस एरिया में रहते हैं वहां बिजनेसमैन के साथ कई पॉपुलर लोग रहते है. जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को उस एरिया में पानी भरने के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पानी बाहर निकालने के लिए काम शुरू कर दिया. इतना ही नहीं रजनीकांत के कर्मचारी भी पानी निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई करवा रहे हैं. रजनीकांत के साथ उस एरिया में रहने वाले कई लोगों के घर में पानी भरा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
33 साल बाद साथ नज़र आए अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत लंबे समय के बाद अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है. दोनों 33 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं. इस फिल्म का नाम vettaiyan है. इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के साथ फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं और इनसे अब तक वर्ल्डवाइड 264.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म जल्द ही अपना बजट पूरा कर लेगी. वीकडे में फिल्म का कलेक्शन कम हो गया है मगर वीकेंड पर इसने अच्छी कमाई की थी. रजनीकांत के पास इस समय कई फिल्में हैं. वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. जल्द ही वो अपनी नई फिल्मों की अनाउंसमेंट करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं