विज्ञापन

Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने कर ली दूसरी शादी? पहले पति को तलाक दिए बिना फिर पहना लाल जोड़ा

Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने दूसरी शादी कर ली है? अभी यही सवाल सोशल मीडिया पर घूम रहा है कि आखिर इन वायरल तस्वीरों का सच क्या है.

Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने कर ली दूसरी शादी? पहले पति को तलाक दिए बिना फिर पहना लाल जोड़ा
Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल ने कर ली दूसरी शादी?
Social Media
नई दिल्ली:

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाने के चलते सुर्खियों में थी. चंद्रिका का आरोप था कि उनके पति का अफेयर चल रहा है और उनके पास सारे सबूत हैं जिनसे वे साबित कर सकती हैं कि अफेयर की बात सच है. अब 10 फरवरी को चंद्रिका अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इन तस्वीरों में चंद्रिका लाल जोड़े में दुल्हन सी सजी किसी शख्स के साथ नजर आ रही हैं. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है. अब इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है और इसके पीछे का सच क्या है ये तो अभी नहीं पता लेकिन चर्चा तेज है कि चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, फाइनली.

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें पोस्ट कीं जो कि उनकी दूसरी शादी की तरह लग रही हैं. मिस्ट्री मैन का हाथ थामे चंद्रिका काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके साथ खड़ा शख्स भी शेरवानी पहने बिल्कुल दूल्हा बना नजर आ रहा है. मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र तो नहीं दिख रहा लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाती होगी.मामले की परतें तभी खुलेंगी जब चंद्रिका खुद इस मामले पर रोशनी डालेंगी.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

चंद्रिका की तस्वीरों ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया है. लोग फिर खुलकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, सब कुछ स्क्रिप्टेड है. बधाई हो अब हमें शादी का व्लॉग देखना है. एक ने कमेंट किया, चश्मे वाले भैया को बना तलाक दिए शादी कैसे कर ली. एक ने लिखा, फेमस होते ही सबसे पहले पति को छोड़ा शाबाश. एक ने लिखा, चलो फाइनली नाटक खत्म हुआ बस बच्चे के लिए बुरा लग रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com