विज्ञापन

सेलिना जेटली ने बेटे की कब्र को किया साफ, फूट फूटकर रोईं, तलाक ने छीन लिया सब, कहा- बच्चों से मिलने तक नहीं दिया

सेलिना जेटली ने बेटे शमशेर की कब्र से इमोशनल वीडियो शेयर कर अपना दर्द बताया. एक्ट्रेस ने पति पीटर हाग पर बच्चों से दूर रखने और मानसिक परेशान करने के आरोप लगाए हैं.

सेलिना जेटली ने बेटे की कब्र को किया साफ, फूट फूटकर रोईं,  तलाक ने छीन लिया सब, कहा- बच्चों से मिलने तक नहीं दिया
सेलिना जेटली ने बेटे की कब्र पर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

Celina Jaitly Breaks Down Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक तरफ उनका पति पीटर हाग के साथ तलाक का मामला चल रहा है, तो दूसरी तरफ बेटे को खोने का दर्द उन्हें हर दिन तोड़ रहा है. हाल ही में सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए. वीडियो में वो अपने बेटे शमशेर को खोने के बाद उसकी कब्र साफ करती नजर आईं. इस दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं.

वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

सेलिना ने वीडियो के साथ लंबा पोस्ट भी लिखा. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दिन रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक मां हैं और अब अपना दर्द छिपा नहीं सकतीं. उन्होंने लिखा कि ये वीडियो शेयर करना आसान नहीं था, लेकिन वो दुनिया को अपनी सच्चाई बताना चाहती थीं.

ये भी पढ़ें- मनोज कुमार की एक जिद ने बदल डाली प्रेम की जिंदगी, जब 61 साल पहले भारत कुमार ने कहा था- तुम नहीं तो फिल्म न

बच्चों से दूर होने का दर्द

सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा. सेलिना ने दावा किया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उनके बच्चों को उनसे दूर रखा गया. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने बेटे शमशेर से मिल पाईं, जिसकी अब मौत हो चुकी है. एक्ट्रेस ने लिखा कि एक मां के लिए अपने बच्चों से दूर रहना सबसे बड़ा दर्द होता है. उन्होंने कहा कि वो हार नहीं मानेंगी और अपने बच्चों के लिए लड़ती रहेंगी.

शादी के लिए छोड़ दिया था सबकुछ

सेलिना ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि उन्होंने शादी और परिवार के लिए बहुत कुछ छोड़ा था. उन्होंने अपना करियर, अपना देश और परिवार तक पीछे छोड़ दिया. पति के साथ रहने के लिए वो भारत से दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रिया तक गईं. लेकिन अब सेलिना का कहना है कि उन्हें बदले में सिर्फ दुख और तकलीफ मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और उनकी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

सेलिना जेटली की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई लोग उनके सपोर्ट में सामने आए हैं और उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं. बता दें कि सेलिना ने नवंबर 2025 में पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. फिलहाल ये मामला कोर्ट में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- एकता कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म, जिसने कमाए 200 करोड़, डायरेक्टर को कहा शुक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com