धुरंधर 2 देश और दुनिया में धूम मचा रही हैं. फैंस को अब पार्ट का इंतजार है. मेकर्स ने हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया है. इस बीच खबर आई है कि मुंबई पुलिस ने फिल्म धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में बिना जरूरी अनुमति ड्रोन उड़ाया गया. इस मामले में MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के वैध आदेशों की जानबूझकर अनदेखी की.
पुलिस के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके लिए कोई आधिकारिक इजाजत नहीं ली गई थी. FIR में यही बात दर्ज है कि नियमों के बिना ड्रोन उड़ाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को शूटिंग के लिए अभिनेता संजय दत्त समेत पूरा क्रू मौके पर मौजूद था. यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था.
बताया जा रहा है कि 30 जनवरी से ऐतिहासिक फोर्ट इलाके को शूटिंग के लिए खास तौर पर सजाया गया था और इसे पाकिस्तान की किसी पुरानी, भीड़भाड़ वाली गली जैसा लुक दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं