सोशल मीडिया एक ऐसी चाबी है, जिसका ताला खोलते ही खुशियों के खजाने की बौछार हो जाती है. इंटरनेट पर आजकल दूल्हे के रोमांटिक अंदाज लेकर दुल्हनों के अपनी ही शादी पर थिरकते हुए कई वीडियोस वायरल हो रहे है. यूं कहें तो इन दिनों शादी में दुल्हन का डांस एक ट्रेंड बनता जा रहा है. पर आज हम आपके साथ शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में दुल्हन बड़े ही बिंदास अंदाज में दूल्हे के सामने डांस कर रही है, लेकिन उसे देखकर दूल्हे का जो हाल है, वो आपको हंसा-हंसा कर बेहाल कर देगा.
आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं इसमें दूल्हे का हाल देखकर यकीनन आपको भी उस पर तरस आ जाएगा. दरअसल इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि घराती और बाराती के बीच खड़े दूल्हे का स्वागत करने के लिए दुल्हन 'मेरे सैयां सुपरस्टार' गाने पर बड़े ही बिंदास अंदाज में डांस कर रही है. एक तरफ दुल्हन अपने सैयां को सुपरस्टार कहकर थिरकती नजर आ रही है, तो वहीं दूल्हे का यह सब देख कर बुरा हाल है. उसका चेहरा देखकर ऐसा लग रहा है मानो मन ही मन सोच रहा हो 'मैं कहां फंस गया यार'. दूल्हा ना मुस्कुरा पा रहा और ना ही किसी से नजरे मिला पा रहा है. दुल्हन के डांस से ज्यादा दूल्हे के हाव-भाव आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Idivaofiicial इंस्टा अकाउंट से इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'दूल्हे के दर्द को सिर्फ हम इंट्रोवर्ट ही समझ सकते हैं'. वीडियो पर लोगों ने बहुत ही मजेदार कमेंट किए हैं. एक ने लिखा- दूल्हा कह रहा है यह मेरे साथ नहीं है, मैं उसको नहीं जानता. दूसरे ने लिखा, 'नाच यह रही है शर्म मुझे आ रही है'. किसी ने लिखा, 'सोच रहा है अभी भी टाइम है ना बोल दूं क्या'. वहीं एक और इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे साथ अगर ऐसा हुआ तो शादी से पहले ही डिवोर्स ले लूंगा'. एक रक और लिखते हैं, 'ऐसा डांस किया भाभीजी ने 7 जन्म तक नहीं भूलेगा'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं