विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी बॉर्डर 2! जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा चुकी है सनी देओल की फिल्म

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, इसकी कहानी क्या है और बॉक्स ऑफिस पर इसने कितना कलेक्शन किया.

Border 2 Box Office Collection: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी बॉर्डर 2! जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा चुकी है सनी देओल की फिल्म
Border 2 OTT Release
नई दिल्ली:

थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2' OTT पर आने के लिए तैयार है. देशभक्ति और युद्ध पर बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. खास बात ये है कि जिन लोगों ने किसी वजह से फिल्म थिएटर में नहीं देखी, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि जल्द ही ये OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है. आइए जानते हैं कि ‘बॉर्डर 2' कब और कहां रिलीज होगी, फिल्म की कहानी क्या है और बॉक्स ऑफिस पर इसने कितना कलेक्शन किया.

‘बॉर्डर 2' की कहानी

Add image caption here

सनी देओल की बॉर्डर 2 से फोटो

‘बॉर्डर 2' साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर' का सीक्वल है. पहली फिल्म जहां लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2' में उसी कहानी को आगे बढ़ाया गया है. फिल्म में ऑपरेशन चंगेज खान से जुड़ी कहानी दिखाई गई है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने जमीन, हवा और समुद्र तीनों मोर्चों पर दुश्मनों का मुकाबला किया. युद्ध के रोमांचक सीन और सैनिकों की बहादुरी इस फिल्म को और भी दमदार बनाते हैं.

ये भी पढे़ं- मीका सिंह का 100 एकड़ में बना फार्महाउस, कभी कीर्तन में गाना गाता था बॉलीवुड का टॉप सिंगर

बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट 

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलर का किरदार निभाया है. वहीं वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में नजर आए हैं, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा अहान शेट्टी भारतीय नेवी के अफसर एमएस रावत के रोल में दिखे हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ ने एयरफोर्स अफसर निर्मलजीत सिंह शेखों का किरदार निभाया है.

बॉर्डर 2 OTT पर कब और कहां देखें

बॉर्डर 2 का ओटीटी पर रिलीज होने का है इंतजार

बॉर्डर 2 का ओटीटी पर रिलीज होने का है इंतजार

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बॉर्डर 2' को 20 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. थिएटर में रिलीज होने के करीब दो महीने के अंदर ही फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. यानी अब दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकेंगे. जिन लोगों को देशभक्ति और वार बेड़ फिल्में पसंद हैं, उनके लिए ये फिल्म एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है.

ये भी पढे़ं- UK07 Rider की ICU से आने के बाद बिगड़ी हालत, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया- यूट्यूबर को हुआ इन्फेक्शन

बॉर्डर 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 को मिला दर्शकों का प्यार

बॉर्डर 2 को मिला दर्शकों का प्यार

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में करीब 449.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं भारत में फिल्म ने लगभग 328.96 करोड़ रुपये की कमाई की. बताया जाता है कि फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपये था. यानी कमाई के मामले में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com