निर्माता बोनी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नो एंट्री 2' को लेकर उत्साहित हैं. निर्माता ने आईएएनएस से बात की.और हेयर ट्रांसप्लांट, वजन घटाने के सफर के साथ ही ‘नो एंट्री 2' के बारे में भी अपडेट दिया. नए लुक की प्रेरणा को लेकर पूछे गए सवाल पर बोनी बोले, “ मैंने यह नया लुक कैसे हासिल किया? इसकी शुरुआत वजन घटाने से हुई. अपने बालों पर ध्यान देने से पहले, मैं लगभग 14-15 किलोग्राम वजन कम करने में कामयाब रहा. हालांकि, दिवाली के दौरान मेरा वजन 2-3 किलोग्राम बढ़ गया था. मेरी लंबाई के हिसाब से मेरा वजन लगभग 87-88 किलो होना चाहिए. अभी मेरा वजन 95-97 के बीच में रहता है.”
बोनी कपूर ने परिवार के रिएक्शन पर कहा, “ मेरे बच्चों-अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी की प्रतिक्रियाएं शानदार रही. जब भी मैं तस्वीरें पोस्ट करता हूं, तो वे हमेशा अपनी राय व्यक्त करते हैं. मेरी बेटियां मुखर हैं. वहीं, अर्जुन थोड़ा संकोची है. वह व्यक्तिगत रूप से मेरी तारीफ करता है.”
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म निर्माता ने हेयर ट्रांसप्लांट और वजन घटाने को खर्चीला बताते हुए कहा, “खर्चे बढ़ गए हैं! बाल उगाना और वजन घटाना दोनों ही कीमत के साथ आते हैं." वहीं, बदलाव पर अनिल कपूर की प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने कहा, " अनिल हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं. 69 की उम्र में मुझे लगता है कि मुझे उनसे प्रतिस्पर्धा करनी है और युवा दिखना है! यही मेरी प्रेरणा है, उनसे एक कदम आगे रहना है.”
'नो एंट्री' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए कपूर ने कहा, “ फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है, इसे सुनने वाले कई कलाकारों को लगता है कि यह पहली फिल्म से भी बेहतर है. मैंने मूल कलाकारों के सहमत होने का लंबा इंतजार किया फिर शुरुआत की.
बोनी कपूर से जब पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज करने के चलन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया, “ किसी फिल्म को फिर से रिलीज करने में काफी निवेश करना पड़ता है. फिल्म को पॉलिश करना फिर से मार्केटिंग करना. यह तभी सार्थक है जब फिल्म में क्षमता हो और दर्शकों की स्पष्ट मांग हो. ‘लैला मजनू' जैसी कुछ फिल्मों ने दूसरी बार असाधारण परफॉर्म किया. हालांकि, प्रत्येक प्रोजेक्ट की लागत और रिटर्न का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया जाना चाहिए."
इस बीच बोनी कपूर ने से पूछा गया कि क्या आप मिस्टर इंडिया या इसी तरह की क्लासिक फिल्मों को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, " जी, हमेशा योजनाएं बनती हैं, लेकिन हर फिल्म की अपनी नियति होती है. अगर सितारे साथ देते हैं और किस्मत साथ देती है, तो वे योजनाएं पूरी हो जाती हैं." पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए उन्होंने कहा, " आज अगर वह होती तो बहुत खुश होतीं. वह अभी भी हमारे साथ हैं, मेरी देखभाल कर रही हैं और मेरा मानना है कि मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनकी वजह से है."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं