विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

बॉलीवुड की नाबालिग एक्ट्रेस से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार अधिकारी को मिली बेल

बॉलीवुड की नाबालिग एक्ट्रेस से कथित छेड़छाड़ को लेकर गिरफ्तार एक निजी कंपनी के अधिकारी की जमानत एक अदालत ने बुधवार को मंजूर कर ली.

बॉलीवुड की नाबालिग एक्ट्रेस से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार अधिकारी को मिली बेल
  • बॉलीवुड नाबालिग एक्ट्रेस से छेड़छाड़ मामला
  • 9 दिसंबर को दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट में हुई थी घटना
  • कोर्ट ने गिरफ्तार अधिकारी को दी जमानत
नई दिल्ली: बॉलीवुड की नाबालिग एक्ट्रेस से कथित छेड़छाड़ को लेकर गिरफ्तार एक निजी कंपनी के अधिकारी की जमानत एक अदालत ने बुधवार को मंजूर कर ली. गौरतलब है कि यह कथित घटना नौ दिसंबर को विस्तारा की दिल्ली-मुंबई की एक उड़ान में हुई थी.  नाबालिग एक्ट्रेस ने घटना को बयां करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. गिरफ्तार हुए अधिकारी मुंबई में सन ब्रॉडकॉस्ट के पश्चिमी क्षेत्र प्रबंधक के तौर पर काम करते हैं. नगर दीवानी एवं सत्र अदालत जज एडी देव ने अधिकारी की जमानत 25,000 रुपए के एक निजी मुचलके पर मंजूर कर ली.

पढ़ें: महिला आयोग ने नाबालिग अभिनेत्री के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को बताया शर्मनाक

अदालत ने उपनगर कांदीवली निवासी अधिकारी को हर महीने के पहले रविवार को पुलिस थाने में हाजिरी देने और मामले में किसी गवाह को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया. जमानत का विरोध करते हुए सहायक लोक अभियोजक मुन्ना इनामदार ने कहा कि अधिकारी को राहत नहीं दी जाए क्योंकि अपराध गंभीर प्रकृति का है. वहीं,

पढ़ें: नाबालिग अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़ मामला : रो-रोकर सुनाई आपबीती, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

बचाव पक्ष के वकील हरविंदर सिंह आनंद ने कहा कि अदाकारा द्वारा सोच विचार करने के बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई क्योंकि उसने उड़ान के चालक दल के सदस्यों के समक्ष यह मुद्दा नहीं उठाया था. अदालत ने बचाव पक्ष की दलील स्वीकार कर ली और सचदेव की जमानत मंजूर कर ली.

VIDEO: प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड में पूरे किए 60 साल, मना जश्‍न

(इनपुट भाषा से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Teenage Actress, Women Commission, Molestation, Vistara Airlines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com