विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

बॉलीवुड के इस म्यूजिक डायरेक्टर को होटल ने लगाया चूना, 3 अंडे के लिए थमा दिया 1600 रुपये का बिल

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी (Shekhar Ravjianii) को एक होटल ने तीन अंडों के लिए 1600 रुपये चार्ज किया है.

Also Read in
बॉलीवुड के इस म्यूजिक डायरेक्टर को होटल ने लगाया चूना, 3 अंडे के लिए थमा दिया 1600 रुपये का बिल
इस मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर को तीन अंडों के लिए देने पड़े 1600 रुपये.
  • म्यूजिक डायरेक्टर को 1600 रुपये के पड़े तीन अंडे
  • ट्विटर पर यूं बताई दास्तां
  • खूब वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी (Shekhar Ravjianii) अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं. उनकी और विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं. दोनों को विशाल-शेखर (Vishal Shekhar) के नाम से भी जाना जाता है. शेखर रवजियानी (Shekhar Ravjianii) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंने इस ट्वीट में एक होटल का जिक्र किया है, जिसने तीन उबले अंडों के लिए उनसे काफी ज्यादा पैसे ले लिए.

Motichoor Chaknachoor Movie Review: छोटे शहर की बड़ी कहानी है नवाजुद्दीन और आथिया की 'मोतीचूर चकनाचूर'

शेखर रवजियानी (Shekhar Ravjianii) ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा: "3 उबले अंडों के लिए 1672 रुपये? यह अंडे काफी महंगे पड़े." उन्होंने फैन्स को इस तरह यह बताया कि एक होटल ने कैसे उनसे इन अंडों के लिए इतने रुपये ले लिए. शेखर रवजियानी ने इसका बिल भी ट्विटर पर शेयर किया. उनके ट्वीट पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रिया आ रही हैं. उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. इससे पहले भी बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस को भी केले के लिए काफी ज्यादा पैसे देने पड़े थे.

Housefull 4 Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने बनाया ये रिकॉर्ड, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

शेखर रवजियानी (Shekhar Ravjianii) एक भारतीय संगीत निर्देशक और रिकॉर्ड निर्माता हैं. उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया है. उनमें से एक है 'नीरजा'. इस फिल्म में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था. बता दें कि शेखर रवजियानी और विशाल डडलानी की जोड़ी काफी लोकप्रिय है. उनकी जोड़ी ने कई फिल्मों में सफल संगीत निर्देशन किया है जिसमें शामिल है झनकार बीट्स, ओम शांति ओम, तारा रम पम, सलाम नमस्ते, दस, ब्लफमास्टर, टशन, बचना ऐ हसीनों, दोस्ताना, आई हेट लव स्टोरिज, अंजाना अंजानी और ब्रेक के बाद आदि शामिल है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shekhar Ravjianii, Shekhar Ravjianii Tweet, 3 Egg In 1600, Vishal Shekhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com