Saripodhaa Sanivaaram Hindi Remake: बॉलीवुड क्या अपने उठाए कदम से सबक नहीं लेता? या ओटीटी की वजह से उसे लगता है कि वह डील करके फायदा कमा ही लेगा? बॉलीवुड से आ रही एक खबर को सुनकर तो ऐसा ही लगता है. बॉलीवुड में साउथ की एक फिल्म के रीमेक की खबरें तेजी से आ रही हैं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अगर यह खबर सही निकलती है तो दो साल में यह तीसरा मौका होगा जब बॉलीवुड अपनी गलती को दोहराएगा, और इसकी मार पहले ही अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन झेल चुके हैं.
यहां हम बात कर रहे हैं नानी की फिल्म सारिपोधा शनिवारम की. ये नानी के करियर की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म है. नानी की इस फिल्म का बजट आईएमडीबी के मुताबिक लगभग 55 करोड़ रुपये का रहा है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी किया था. फिल्म का निर्देशन विवेक ऐतरेय ने किया. जबकि फिल्म में नानी, एस.जे. सूर्या और प्रियंका अरुलमोहन लीड रोल में थे. इस फिल्म को खूब पसंद किया गया और फिल्म सुपरहिट भी रही.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: गदर 3 में विलेन क्यों नहीं बनेंगे नाना पाटेकर, NDTV को बताई चौंकाने वाली वजह
अब कहा जा रहा है कि बॉलीवुड सारिपोधा शनिवारम का हिंदी रीमेक बनाने जा रहा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म का नाम सैटरडे स्टार रखने की तैयारी है और फिल्म में कार्तिक आर्यन को लीड रोल में देखा जा सकता है. सारिपोधा शनिवारम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध है. इस तरह हिंदी डब में मौजूद फिल्म का रीमेक बनाना कितनी समझदारी है, यह सवाल पैदा होता है.
ये भी पढ़ें: 3 दिन पहले आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 को भी छोड़ दिया पीछे! तीन दिन में ही बजट...
अब एक नजर डालते हैं कार्तिक आर्यन की शहजादा पर. ये अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेके थी. अल्लू अर्जुन अला वैकुंठपुरमलो ऐसी फिल्म थी जो हिंदी डब में मौजूद थी और इसको खूब देखा भी गया था. ऐसे में नतीजा सबको पता था. शहजादा बॉक्स ऑफिस पर पस्त रही. ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार की खेल खेल में के साथ भी हुआ. ये परफेक्ट स्ट्रेंजर्स फिल्म का रीमेक थी. जिसके 24 भाषाओं में रीमेक बन चुके थे. मलयालम की 12th मैन भी इस पर ही आधारित थी और ये फिल्म यूट्यूब पर हिंदी पर मौजूद थी.
इस तरह यहां सवाल यह पैदा होता है कि क्या बॉलीवुड अपनी गलतियों से सबक नहीं लेता. ओटीटी के दौर में जब सब कुछ सब के लिए उपलब्ध है तो ऐसे में बेवजह रीमेक बनाने का क्या तक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं