विज्ञापन

इजराइल-अमेरिका-ईरान की जंग में फंसा बॉलीवुड, दो फिल्मों की दुबई के लिए रद्द हुई शूटिंग

इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब सिर्फ वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड पर भी इसका सीधा प्रभाव नजर आने लगा है.

इजराइल-अमेरिका-ईरान की जंग में फंसा बॉलीवुड, दो फिल्मों की दुबई के लिए रद्द हुई शूटिंग
इजराइल-अमेरिका-ईरान की जंग में फंसा बॉलीवुड

इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब सिर्फ वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड पर भी इसका सीधा प्रभाव नजर आने लगा है. अरब देशों में बने तनावपूर्ण हालात के चलते फिल्म इंडस्ट्री की कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. दुबई बॉलीवुड के लिए हमेशा से एक बेहद अहम शहर रहा है. यहां न सिर्फ कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, बल्कि खाड़ी के दूसरे देशों में भी भारतीय फिल्मों के प्रशंसक करोड़ों की संख्या में हैं. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि अगर खाड़ी देशों में कोई बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होती, तो मेकर्स को करीब 20 से 30 फीसदी तक नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: कराची में आखिर कहां है दाऊद इब्राहिम का असली घर, क्या है धुरंधर 2 के 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' की कहानी

युद्ध के मौजूदा हालात को देखते हुए कई फिल्मों की शूटिंग दुबई से शिफ्ट की जा रही है. इसी कड़ी में मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' की दुबई शूटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे और इसके निर्देशक अहमद खान हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का एक गाना दुबई में शूट होना था, लेकिन अब यह गाना मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक इस गाने की शूटिंग 17, 18 और 19 तारीख को फिल्म सिटी में होगी. हालांकि फिल्म का एक शेड्यूल अब भी मई में दुबई के लिए रखा गया है, लेकिन युद्ध के हालात को देखते हुए संभव है कि वह भी रद्द कर दिया जाए.

इसी तरह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग' की शूटिंग भी दुबई से कैंसल होकर मुंबई शिफ्ट हो गई है. फिल्म के लिए दुबई में एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट होना था, लेकिन युद्ध के चलते वह फिलहाल खटाई में पड़ गया है. इतना ही नहीं, 12 अप्रैल को अबू धाबी में फिल्म एसोसिएशन IMPAA का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित था, जिसे मौजूदा हालात के कारण रद्द कर दिया गया. कुल मिलाकर युद्ध के चलते खाड़ी देशों में बॉलीवुड की शूटिंग, प्रमोशन और इवेंट्स पर असर पड़ रहा है और इंडस्ट्री की कई बड़ी योजनाएं फिलहाल अधर में लटकती नजर आ रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com