विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

अनुपम खेर ने बेगूसराय सीट के प्रत्याशी पर साधा निशाना तो स्वरा भास्कर से यूं मिला करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) लगातार ट्विटर पर एक्टिव हैं और वे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के समर्थन में डटी हुई हैं. अब ट्विटर की इस जंग में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) भी आ गए हैं.

अनुपम खेर ने बेगूसराय सीट के प्रत्याशी पर साधा निशाना तो स्वरा भास्कर से  यूं मिला करारा जवाब
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने किया ट्वीट तो स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने यूं दिया जवाब
  • चौथे चरण का मतदान है आज
  • 9 राज्यों की 72 सीटों के लिए हो रहा मतदान
  • स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर को दिया जवाब
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Elections 2019) के चौथे चरण का मतदान आज चल रहा है लेकिन ट्विटर पर हस्तियों की जंग जारी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) लगातार ट्विटर पर एक्टिव हैं और वे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के समर्थन में डटी हुई हैं. स्वरा भास्कर बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के लिए प्रचार भी कर चुकी हैं. अब ट्विटर की इस जंग में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) भी कूद पड़े हैं और उन्होंने सीधा निशाना बेगूसराय (Begusarai) सीट के प्रत्याशी पर साधा है. जिसका करारा जवाब उन्हें स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने दिया है और अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) पर निशाना साधकर दिया है.

Bharat: सलमान खान संग 'स्लो मोशन' गाने में दिशा पटानी के साड़ी लुक पर छिड़ा विवाद, यूं आ रहे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बेगूसराय के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए लिखाः 'सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगूसराय से इलेक्शन लड़ रहा है. जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?' इस तरह अनुपम खेर के इस ट्वीट का आशय कन्हैया कुमार पर निशाने के तौर पर निकाला जा रहा है. इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी आ रही है. हालांकि अनुपम खेर ने एक और ट्वीट किया हैः मैंने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया था. लेकिन सारे टुकड़े टुकड़े गैंग वाले अपना अपना नक़ाब उतार कर अपनी बिलों से बाहर निकल आए. बेचारे.'

Avengers Endgame Box Office Collection Day 3: 'एवेंजर्स एंडगेम' ने बना दिया कमाई का नया रिकॉर्ड, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अनुपम खेर (Anupam Kher) के इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने अनुपम खेर को रिप्लाई करते हुए लिखाः 'सर मुझे लगता है कि आप भोपाल की बीजेपी (BJP) प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) की बात कर रहें हैं! सही कहा-जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की..वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद!' इस तरह स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर को करारा जवाब दिया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar, Anupam Kher, Kanhaiya Kumar, Kanhaiya Kumar Begusarai, Elections 2019, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com