विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस की पीएम मोदी को राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए सलाह, बोलीं- इस बार ताली-थाली को छोड़ कुछ सॉलिड...

पीएम मोदी (PM Modi) के राष्ट्र के नाम इस संबोधन को लेकर ट्विटर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने ट्वीट किया है और इसमें पीएम मोदी को कुछ सलाह भी दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस की पीएम मोदी को राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए सलाह, बोलीं- इस बार ताली-थाली को छोड़ कुछ सॉलिड...
पीएम मोदी (PM Modi) को बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने यूं दी सलाह
  • पूजा बेदी का ट्वीट हुआ वायरल
  • पीएम मोदी को दी यह सलाह
  • सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज एक बार फिर रात को आठ बजे देश को संबोधित करेंगे और कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश की जनता से बात करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिये दी है. पीएम मोदी (PM Modi) के राष्ट्र के नाम इस संबोधन को लेकर ट्विटर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने ट्वीट (Tweet) किया है और इसमें पीएम मोदी को कुछ सलाह भी दी है. 

पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को संबोधित करते हुए लिखा है, 'रात 8 बजे पीएम हमें संबोधित करेंगे. मुझे उम्मीद है कि उनका भाषण ताली और थाली को छोड़ हमें कुछ ठोस उपाय मुहैया कराएगा जैसे- लॉकडाउन प्रोटोकॉल, आर्थिक राहत पैकेज, चिकित्सा राहत उपाय, करों में कमी से कारोबारियों को राहत ताकि वह अपने कर्मचारियों को काम से न निकालें, टैक्स फाइलिंग की समय सीमा का विस्तार इत्यादि.' इस तरह पूजा बेदी ने पीएम से आह्वान किया है कि वह कुछ ठोस कदमों के बारे में जानकारी दें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश में फैल रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे.  पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा.'

बता दें कि भारत में फैल रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. इस फैसले से 560 जिलों में पूरी तरह से बंदी लागू कर दी गई है. भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bedi Twitter Reaction, Pooja Bedi, PM Modi, PM Narendra Modi, PM Modi Address To Nation, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com