विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2023

बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट को मिली निगेटिव पहचान, तनाव और शराब की लत से परेशान, अब 38 की उम्र में शादी कर की नई शुरुआत

अपनी बेबाकी को लेकर मशहूर पायल रोहतगी का करियर बिल्कुल वैसा नहीं है, जैसा उन्होंने सोचा था. कई बार ऊंचाईयों से गिरीं लेकिन फिर खुद को संभालकर फैंस के दिल तक पहुंचीं.

बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट को मिली निगेटिव पहचान, तनाव और शराब की लत से परेशान, अब 38 की उम्र में शादी कर की नई शुरुआत
बिग बॉस के घर से पायल रोहातगी को मिली निगेटिव पहचान
नई दिल्ली:

बिग बॉस की पायल रोहतगी तो आपको याद ही होंगी. बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम पायल रोहतगी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अपनी बेबाकी को लेकर मशहूर पायल का करियर बिल्कुल भी वैसा नहीं है, जैसा उन्होंने सोचा था. कई बार ऊंचाईयों से गिरीं लेकिन फिर खुद को संभालकर अपने फैंस के दिल तक पहुंच गईं. पायल रोहतगी आज खुशहाल जिंदगी जी रही हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब वो जीना ही नहीं चाहती थीं. ये उस समय की बात है, जब वो Bigg Boss 2 के घर से बाहर आई थीं. बर्थडे पर आइए जानते हैं पायल की लाइफ के इस पहलू को... 

लव एंगल ने बिगाड़ा सबकुछ

कंगना रनौत के रियली शो 'लॉकअप' में अपनी लाइफ के इस हिस्से का खुलासा करते हुए पायल रोहतगी ने बताया, 'मैंने आखिरी बार कोई रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 2 ही किया था, तब वहां मुझे बिल्कुल निगेटिव दिखाया गया था. वहां जो मेरा लव एंगल दिखाया गया, वो मेरी पर्सनल लाइफ के लिए पूरी तरह हानिकारक साबित हुआ. जब मैं शो से बाहर आई तो मुझे पब्लिसिटी और पॉपुलैरिटी तो खूब मिली लेकिन निगेटिव तरह से.'

तनाव भरी जिंदगी, हर समय पीती थीं शराब

पायल रोहतगी ने अपनी जिंदगी के कठिन दौर के बारें में बात करते हुए बताया, 'बिग बॉस 2 के घर से बाहर आने के बाद मैं पूरी तरह तनाव में आ गई थी. मुझे शराब पीने की लत लग गई थी. मैं हर समय शराब ही पीती रहती थी. तब मुझे पता ही नहीं रहता था कि दिन चल रहा है या रात. यहां तक की मैंने सुसाइड तक का सोच लिया था.' 

फिर लाइफ में आया मिस्टर परफेक्ट 

पायल रोहतगी ने बताया कि जब वो अपने बुरे दौर से गुजर रही थीं, तब उनके साथ सिर्फ एक शख्स खड़ा था, वो संग्राम हैं. आपको बता दे की संग्राम सिंह  एक जाने-माने इंडियन रेसलर और एक्टर हैं. संग्राम ही वो शख्स थे, जिन्होंने उन्हें इस कठिन समय से बाहर निकलने में मदद की. उनकी लगातार थेरेपी और अच्छी संगत से वो इस दौर से बाहर आ पाईं. यहीं से संग्राम से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. कुछ साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली. आज पायल और संग्राम खुशहाल जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Payal Rohtagi, Bigg Boss, Payal Rohatgi, Payal Rohatgi Instagram, Payal Rohatgi Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com