- बॉलीवुड एक्टर ने विश्व कप टीम पर फिर कसा तंज
- अंबाती रायडू के ट्वीट को लेकर साधा निशाना
- अंबाती रायडू ने भी विश्व कप टीम को लेकर किया था ट्वीट
विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान किया जा चुका है. विश्व कप के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में चुनी गई टीम को लेकर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई, तो बहुत से लोगों को यह टीम पसंद भी आई. विश्व कप (World Cup 2019) में चुनी गई टीम में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उस लिस्ट में अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का नाम नहीं था. अंबाती रायडू ने इसपर अपने ही अंदाज में नाराजगी जताई थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था: "विश्व कप देखने के लिए अभी अभी 3डी ग्लास के नए सेट का ऑर्डर दिया है." विश्व कप टीम को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूस कमाल खान (Kamaal R Khan) ने निशाना साधा है. उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.
कंगना रनौत की बहन ने किया ट्वीट, लिखा- महेश भट्ट ने मेरी बहन को चप्पल फेंककर मारी थी
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Just Ordered a new set of 3d glasses to watch the world cup ..
— Ambati Rayudu (@RayuduAmbati) 16 अप्रैल 2019
कमाल खान (Kamaal R Khan) ने लिखा: "बस मैं ही नहीं और लोग भी विश्व कप (World Cup 2019) के लिए चुनी गई टीम से खुश नहीं हैं. अब इस लिस्ट में क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने भी भारतीय टीम पर तंज कसा है और लिखा है कि विश्व कप देखने के लिए अभी 3डी ग्लास के नए सेट का ऑर्डर दिया है." कमाल खान ने इस तरह अंबाती रायडू के ट्वीट का हवाला देते हुए भारतीय टीम पर तंज कसा है.
So not only people and me, but cricket player Ambati Rayudu is also making fun of Indian squad for #CWC19! He wrote- I just ordered 3D glasses to watch the Cricket World Cup
— KRK (@kamaalrkhan) 16 अप्रैल 2019
यह पहला मौका नहीं है जब कमाल खान (Kamaal R Khan) ने भारतीय टीम (Indian Team) पर तंज कसा है. उन्होंने इससे पहले लिखा था कि यह टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी. कमाल खान के उस ट्वीट पर भी लोगों ने खूब रिएक्शन दिए थे. कमाल खान इन दिनों ट्विटर पर खासे सक्रिय हैं. वो खेल, राजनीति, फिल्मी दुनिया सहित सभी क्षेत्रों पर अपनी राय रख रहे हैं. उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी और अमित शाह पर भी तंज कसा था.
विश्व कप (World Cup 2019) के लिए चुनी गई भारतीय टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं