- सलमान खान की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा
- चोटिल हुए एक्टर रणदीप हुड्डा
- एक्टर ने पोस्ट कर कही ये बात
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे (Radhe)' के सेट पर अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को घुटने में चोट लग गई, फिलहाल अभी वो स्वस्थ हो रहे हैं. रणदीप ने सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिये इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी. उन्होंने एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि 'एक अच्छी दौड़ के बाद एक सेल्फी. राधे के सेट पर मेरा घुटना टूट गया, जिसे मैं फिर से ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं." रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट पर लगातार फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं और उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैन्स ने रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के जल्द ठीक होने की प्रतिक्रियाएं दी, एक प्रसंशक ने लिखा, 'समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है.' एक अन्य ने लिखा, "यह दर्द हमेशा एक बड़ी उपलब्धि की तरह महसूस होता है, जो दर्शाता है कि हम अपने शरीर को कितनी मात्रा में दर्द सहने की ताकत देते हैं."
बता दें, सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म 'राधे (Radhe)' लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में है. यह फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के साथ रिलीज होगी. दोनों ही फिल्मों के टकराव को लेकर लगातार ये दोनों सितारे सुर्खियों में हैं. वहीं, इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है. यह फिल्म 22 मई को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं