विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

BJP की जीत पर बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर ने पोस्ट की मोगैंबो की फोटो, लिखा कुछ ऐसा वायरल हुआ Tweet

'बैंडिट क्वीन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर-एक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने बीजेपी की जीत को लेकर ट्वीट किया है. शेखर कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' के विलेन मोगैंबो (Mogambo) की फोटो शेयर करके लोगों से पूछा है.

BJP की जीत पर बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर ने पोस्ट की मोगैंबो की फोटो, लिखा कुछ ऐसा वायरल हुआ Tweet
शेखर कपूर (Shekhar Kapur) का ट्वीट हुआ वायरल
  • बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर का ट्वीट हुआ वायरल
  • ट्वीट में मोगैंबो का किया जिक्र
  • बीजेपी की जीत पर है ये ट्वीट
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बंपर जीत हासिल हुई है और बीजेपी (BJP) ने 542 में 303 सीटें हासिल की हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्व में बीजेपी की ये अभूतपूर्व जीत है. सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की इस जीत को लेकर रिएक्शंस का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां लगातार इस पर कमेंट कर रही हैं. 'बैंडिट क्वीन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर-एक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने बीजेपी की जीत को लेकर ट्वीट किया है. शेखर कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' के विलेन मोगैंबो (Mogambo) की फोटो शेयर करके लोगों से पूछा है. 

नवजोत सिंह सिद्धू के शायराना ट्वीट पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर का जवाब, बोले- जनाजा 23 मई को उठ चुका है, अब बरसी...

बॉलीवुड डायरेक्टर-एक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर मोगैंबो की फोटो शेयर की है और लिखा हैः 'लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी (BJP) की जीत पर मोगैंबो के एक्सप्रेशन. आपका क्या कहना है, उसने क्या कहा होगा?' इस तरह शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने अपनी ही फिल्म के इस कैरेक्टर के जरिये लोगों से उसका बीजेपी की जीत पर रिएक्शन मांगा है. 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फैन के सवाल पर बिफरीं दिशा वकानी, दिया ये जवाब

फिल्मकार शेखर कपूर (Shekhar Kapur) को उनकी यथार्थपरक फिल्मों के लिए जाना जाता है. वह ऐसे निर्देशकों में शुमार हैं, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनाई है. शेखर कपूर को 'एलिजाबेथ : द गोल्डन ऐज', 'बैंडिट क्वीन', 'मिस्टर इंडिया', 'द फोर फीदर्स', 'मासूम', 'टूटे खिलौने', 'इश्क-इश्क' और 'बिंदिया चमकेगी' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है. शेखर मनोरंजन-जगत के मशहूर अभिनेता देवानंद के भांजे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shekhar Kapur, BJP, Mogambo Reaction On BJP Win, Amit Shah, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com