बॉबी देओल का बेटा आर्यमान देओल
- बॉबी देओल के बेटे ने मचाई सनसनी
- डैशिंग लुक सोशल मीडिया पर वायरल
- आईफा पर दिखे पहली बार
नई दिल्ली:
बॉलीवुड स्टार किड में अब एक और एंट्री होने को तैयार है. 'रेस 3' के एक्टर बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल को आईफा अवार्ड्स के मौके पर पहली बार गौर किया गया. स्टेज पर अपने पापा बॉबी के साथ पहुंचे आर्यमान काफी डैशिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं. लंबी कद-काठी और ब्लैक शूट में बेहद शानदार दिख रहे आर्यमान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनकी स्मार्टनेस की लोग काफी वाहवाही करते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, आर्यमान का लुक उनके दादा धर्मेंद्र की तरह भी बताया जा रहा है. देओल परिवार में पहले ही सनी देओल के बेटे की तस्वीरें आ चुकी हैं, लेकिन बॉबी देओल की बेटे की झलक पहली बार आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी.
Race 3 ने 5 दिन में कमाए 130 करोड़, बॉबी देओल बोले- मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकता...
बैंकॉक में हॉल ही हुए आईफा अवॉर्ड में बॉबी देओल अपने बेटे आर्यमान के साथ पहली बार दिखाई दिये. बॉबी और उनकी पत्नी तान्या के बेटे आर्यमान की उम्र अभी सिर्फ 17 साल की है और वह मीडिया से दूर ही रहते हैं. आर्यमान की तस्वीर मेन्स वर्ल्ड इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
IIFA 2018: 20 साल बाद स्टेज पर उतरेंगी रेखा, लाइव परफॉर्मेंस से लूटेंगी सुर्खियां...
इसके अलावा सोशल ट्रेंड विरल भयानी ने भी अपने सोशल अकाउंट्स पर उनकी एयरपोर्ट स्पॉट की तस्वीर पोस्ट की है. फिलहाल अब लोगों में यह उत्सुकुता बढ़ गई है कि क्या आर्यमान भी बॉलीवुड में इंट्री लेने वाले हैं और अगर हां तो आखिर कब. फिलहाल अब उन्हें और देखने के लिए आईफा के टेलीकास्ट होने का इंतजार करना पड़ेगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bobby Deol Son Aryaman, Aryaman Deol, IIFA