विज्ञापन

'ओ रोमियो' तो गया लेकिन आ गया 'ब्लडी रोमियो', दुश्मनों को देता है 'कसाईनुमा मौत'

Bloody Romeo First Glimpse: शाहिद कपूर की ओ रोमियो तो रिलीज हो चुकी है और उसकी तकदीर का फैसला भी हो चुका है. लेकिम अब दुश्मनों को कसाईनुमा मौत देने वाला ब्लडी रोमियो आ गया है, देखें पहली झलक.

'ओ रोमियो' तो गया लेकिन आ गया 'ब्लडी रोमियो', दुश्मनों को देता है 'कसाईनुमा मौत'
Bloody Romeo Announcement Video: देखिए कैसे कसाईनुमा मौत देता है ये गैंगस्टर

Bloody Romeo First Glimpse: नेचुरल स्टार नानी का आज बर्थडे है और तेलुगु सिनेमा में इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का तरीका कुछ अलग ही है. डायरेक्टर सुजीत ने इंस्टाग्राम पर एक धांसू रील पोस्ट करके फैंस को 'ब्लडी रोमियो जोन' में वेलकम किया है. कैप्शन में लिखा है, ' ब्लडी रोमियो जोन में आप सभी का स्वागत है. रसोई से लेकर सड़कों तक, हम सब मिलकर गरमागरम व्यंजन परोस रहे हैं.' इस साउथ के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नाना का 24 फरवरी को जन्मदिन आता है और उसी मौके पर उनकी अगली फिल्म की झलक पेश की गई है. नानी आज 42 साल के हो गए हैं.

ब्लडी रोमियो का यह 108 सेकंड का वीडियो देखते ही बनता है. नानी का इंटेंस लुक, ब्लैक आउटफिट में बंदूक थामे, चारों ओर तबाही का मंजर, जैसे कोई एक्शन हीरो स्ट्रीट्स पर तहलका मचा रहा हो. वीडियो में एनिमेटेड स्टाइलिश ग्लिम्प्स है, जहां नानी एक ऐसे कैरेक्टर में हैं जो बाहर से शांत-रोमांटिक दिखता है लेकिन अंदर से खतरनाक गैंगस्टर है.

ब्लडी रोमियो पहली झलक | Bloody Romeo First Glimpse

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नानी एक गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं जो शेफ के भेष में रहता है. 'किचन टू स्ट्रीट्स' वाली लाइन इसी कॉन्सेप्ट को हाईलाइट करती है, जहां किचन की गर्मी (खाने की) से लेकर गलियों की गर्मी (एक्शन-गैंगवार) तक सब कुछ है. 'साहो' और 'ओजी' जैसी बड़ी फिल्में बना चुके सुजीत इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडियन लेवल पर ले जा रहे हैं. फिल्म का टाइटल ब्लडी रोमियो है. यह नानी की 34वीं फिल्म है. 

नानी के इस कसाईनुमा अवतार पर एक फैन ने कमेंट किया, 'भाई ने सच में कुक कर दिया!' वहीं दूसरे ने कहा, 'यह साहो और विक्रम का वाइब दे रहा है, सुजीत का सिनेमैटिक यूनिवर्स बन रहा है क्या?' फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होने वाली है, ज्यादातर विदेश में होगी. कुछ रिपोर्ट्स में पूजा हेगड़े को हीरोइन के रूप में फाइनल होने की बात भी चल रही है. रिलीज 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com