Bhooth Bangla box office collection day 9: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मचअवेटेड फिल्म भूत बंगला 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हॉरर कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन हासिल किया. वहीं धुरंधर 2 द रिवेंज को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी. वहीं पहला हफ्ता निकलते ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 160 करोड़ तक पहुंचा है. इसी के साथ हॉलीवुड की बड़ी रिलीज माइकल को बेरंग कर दिया है.
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
सैकनिल्क के अनुसार, भूत बंगला ने नौंवे दिन 9,266 शोज से 10.75 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसी के साथ भारत में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करते हुए 100.90 करोड़ कमाई हासिल कर ली है. जबकि इंडिया ग्रॉस 120.10 करोड़ तक पहुंचा है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 160 करोड़ तक हुई है. जबकि बजट केवल 120 करोड़ का है.
भूत बंगला का 9 दिनों में पहलेक्शन
भूत बंगला प्रीव्यू शोज- 3.75 करोड़
भूत बंगला का पहले दिन कलेक्शन- 12.25 करोड़
भूत बंगला का दूसरे दिन कलेक्शन- 19 करोड़
भूत बंगला का तीसरे दिन कलेक्शन- 23 करोड़
भूत बंगला का चौथे दिन कलेक्शन 6.75 करोड़
भूत बंगला का पांचवे दिन कलेक्शन- 8 करोड़
भूत बंगला का का छठे दिन कलेक्शन- 6.15 करोड़
भूत बंगला का सातवें दिन कलेक्शन 5.50 करोड़
भूत बंगला का पहले हफ्ते का कलेक्शन-84.40 करोड़
भूत बंगला का आठवें दिन कलेक्शन-5.75 करोड़
भूत बंगला का नौंवे दिन कलेक्शन 10.75 करोड़
भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 100.90 करोड़
धुरंधर 2 और माइकल का कलेक्शन
भूत बंगला जहां बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट वसूल चुकी है. वहीं 1760 करोड़ की कमाई कर चुकी धुरंधर 2 ने शनिवार को 2.95 करोड़ और माइकल ने 5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं