विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला बन सकती है अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म, पहले दिन कमाने होंगे इतने करोड़ रुपये

क्या ये फिल्म अक्षय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी? खैर इसका जवाब तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन आइए उससे पहले जानते हैं कि खिलाड़ी कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर कौन-सी फिल्म रही है? 

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला बन सकती है अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म, पहले दिन कमाने होंगे इतने करोड़ रुपये
भूत बंगला बनेगी अक्षय की सबसे बड़ी ओपनर!

बॉलीवुड में इन दिनों अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. हर कोई यही जानना चाहता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई को लेकर अनुमान भी लगाए जा रहे हैं. लेकिन इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये फिल्म अक्षय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी? खैर इसका जवाब तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन आइए उससे पहले जानते हैं कि खिलाड़ी कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर कौन-सी फिल्म रही है? 

इस फिल्म रिकॉर्ड तोड़ना होगा 

अक्षय कुमार के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म मिशन मंगल (2019) रही है, जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन किया था. अगर भूत बंगला इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहले दिन 30 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाई करती है, तो ये अक्षय की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन जाएगी. बॉक्स ऑफिस के हिसाब से ये आंकड़ा आसान नहीं है, लेकिन फिल्म की चर्चा को देखते हुए उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सच में टूट गई थी दोस्ती? अक्षय कुमार संग रिश्ते को लेकर परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा

मिशन मंगल के अलावा अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने 26.29 करोड़, गोल्ड ने 26.29 करोड़, हाउसफुल 5 ने 24.35 करोड़ और केसरी ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भूत बंगला इस लिस्ट में शामिल हो पाएगी. हालांकि, भूत बंगला के ट्रेलर और प्रमोशन को देखकर लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर सकती है.

फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं अक्षय 

भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में वामिका गब्बी अक्षय के अपोजिट हैं. वहीं तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और दिवंगत एक्टर असरानी भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं, जिन्होंने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में दर्शकों को खूब हंसाया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com