- भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन
- निधन से पहले शेयर किया था वीडियो
- वीडियो में कही थी यह बात
भोजपुरी अदाकारा (Bhojpuri Actress) अनुपमा पाठक (Anupam Pathak) का निधन हो गया है. पुलिस ने बताया है कि अनुपमा पाठक ने उत्तरी मुम्बई के उपनगर दहिसर स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. 40 वर्षीय अनुपमा पाठक का शव रविवार को उनके किराए के फ्लैट में लटका मिला. बिहार के पूर्णिया की रहने वाली पाठक मुंबई आकर भोजपुरी फिल्मों और टीवी शो में काम करती थीं. आत्महत्या करने से एक दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया है और अब वह किसी पर विश्वास नहीं कर पाएंगी. वीडियो में उन्होंने किसी पर विश्वास ना कर पाने और मदद के लिए किसी दोस्त के ना होने की बात कही थी.
Maharashtra: Bhojpuri actress Anupama Pathak died by suicide at her Dahisar East home on Aug 2. Suicide note recovered. Accidental Death Report, registered initially, converted into FIR under IPC Sec 306 (Abetment of suicide) against a person & a company. Kashimira Police probing
— ANI (@ANI) August 7, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुम्बई में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत के मामले से पहले ही खलबली मची है. राजपूत अपने उपनगर बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे इससे पहले राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की नौ जून को कथित रूप से एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी.
करीब एक महीने पहले 15 मई को टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने भी मुम्बई में अपने घर में फांसी लगा ली थी. टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा (44) भी उपनगर मलाड स्थित अपने घर में बुधवार को मृत मिले थे अनुपमा पाठक की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर लोग दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ : 1860-2662-345 / 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं