विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2022

Bhediya Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई 'भेड़िया', किया बस इतना कलेक्शन

Bhediya Box Office Collection Day 5: वीकेंड में कमाई के बाद अब मंगलवार के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. मंगलवार को 'भेड़िया' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कलेक्शन किया.

Bhediya Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई 'भेड़िया', किया बस इतना कलेक्शन
Bhediya Box Office Collection Day 5: जानें भेड़िया ने कितनी की कमाई
नई दिल्ली:

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग धमाकेदार रही. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन (शनिवार) फिल्म की कमाई 9.57 करोड़ रुपए, तीसरे दिन (रविवार) 11.5 करोड़ रुपए और चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपए रही. 

वहीं वीकेंड में कमाई के बाद अब मंगलवार के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पांचवें दिन लगभग 3.50 करोड़ का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म अब तक कुल 36.90 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही है. बता दें, फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है और अगर इसे खुद को हिट की केटेगरी में शामिल करना है तो वीकडेज पर अच्छी कमाई करनी होगी. क्या है फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, आइए एक नजर डालते हैं. 

'भेड़िया' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 
पहला दिन- 7.47 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 9.57 करोड़ रुपये
तीसरा दिन-11.50 करोड़  रुपये
चौथा दिन- 3.85 करोड़ रुपये 
पांचवां दिन- 3.50 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन- 36.90 करोड़ रुपये

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद 'बवाल' वरुण धवन की अगली फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी. जबकि कृति सेनन के पास पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' है. ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Kriti Sanon, Bhediya Box Office Collection Day 5, Bhediya Box Office Collection Tuesday, Bhediya Trailer, Abhishek Banerjee, Deepak Dobriyal, Horror Comedy Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com