विज्ञापन

हर्ष लिम्बाचिया के साथ तलाक की अफवाहों पर भारती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों कभी अलग...

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं.

हर्ष लिम्बाचिया के साथ तलाक की अफवाहों पर भारती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों कभी अलग...
हर्ष लिम्बाचिया के साथ तलाक की अफवाहों पर भारती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं. शादी को 9 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अफवाहों में कहा जा रहा था कि दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ गई है और वे अलग हो रहे हैं. इन खबरों से फैंस काफी परेशान थे. अब खुद भारती सिंह ने इन अफवाहों पर साफ-साफ जवाब देते हुए सच्चाई बता दी है. भारती ने अपने व्लॉग में मजेदार अंदाज में कहा कि ऐसी खबरें बिल्कुल गलत और घटिया हैं. 

ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थए 960 करोड़, बताया नाम तो कहलाएंगे फिल्मों के उस्ताद

क्या बोलीं भारती सिंह

उन्होंने जोर देकर कहा, “हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते. शायद मरने के बाद भी नहीं.” भारती ने बताया कि व्लॉग में जो बातें कही जाती हैं, उन्हें कुछ पोर्टल तोड़-मरोड़कर पेश कर देते हैं, जो वास्तविकता से दूर होती हैं. उन्होंने हंसते हुए ये भी कहा कि घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं, खटास कहां से आई? भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की लव स्टोरी काफी चर्चित रही है. लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी की थी. शादी के बाद भी वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बने रहे. भारती अक्सर इंटरव्यू में कहती रही हैं कि हर्ष सिर्फ पति नहीं, बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं. दोनों ने मिलकर ‘H3 प्रोडक्शंस' कंपनी शुरू की और कई शोज में साथ काम किया. उनका यूट्यूब चैनल ‘भारती टीवी' भी काफी लोकप्रिय है.

भारती की लाइफ

दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं. साल 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ, उसके बाद दूसरे बेटे यशवीर ने परिवार को और खुशियां दीं. भारती और हर्ष अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के पल शेयर करते रहते हैं. यही वजह है कि तलाक की अफवाहों ने सबको चौंका दिया. भारती ने साफ किया कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है और वे बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. फैंस अब राहत की सांस ले सकते हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa, Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Divorce, Bharti Singh, Harsh Limbachiyaa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com