विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

'बालिका वधू' की 'आनंदी' ने 'मिर्ची' गाने पर किया परफॉर्म, देखें Video

एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अविका गौर 'मिर्ची (Mirchi Song)' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

'बालिका वधू' की 'आनंदी' ने 'मिर्ची' गाने पर किया परफॉर्म, देखें Video
अविका गौर (Avika Gor) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • अविका गौर का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'मिर्ची' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अविका गौर जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, वह उतना अच्छा ही डांस भी करती हैं. हाल ही में अविक गौर का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अविका गौर (Avika Gor Video) अपने दोस्त के साथ 'मिर्ची (Mirchi Song)' गाने पर डांस कर रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के डांस मूव्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम रील्स के जरिए शेयर किया है. 

एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor Dance) का अंदाज और स्टाइल वीडियो में देखने लायक है. उनके इस जबरदस्त डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अविका गौर इस वीडियो में ब्लैक कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के हर वीडियो की तरह यह भी इंटरनेट पर छाया हुआ है. 

बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू (Balika Badhu)' से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. अपने इस कैरेक्टर को लेकर अविका काफी लोकप्रिय हुईं. इसके बाद वह 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आईं थीं. इस शो से भी अविका का काफी प्रसिद्धी थी. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Avika Gor Video, Avika Gor Video Viral, Avika Gor Instagram, Avika Gor Dance On Mirchi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com