विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2020

'बालिक बधू' की 'आनंदी' ने 'केयर नी करदा' गाने पर किया डांस- देखें Video

एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अविका 'केयर नी करदा (Care Ni Karda Song)' गाने पर धमाकेदा अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

'बालिक बधू' की 'आनंदी' ने 'केयर नी करदा' गाने पर किया डांस- देखें Video
अविका गौर (Avika Gor) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • अविका गौर का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'केयर नी करदा' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपना वजन कम किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. अविका गौर (Avika Gor Video) ना केवल अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से सबके दिलों को जीत रही हैं. इसके अलावा वह अपने डांस से भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस आदिल खान (Aadil Khan) के साथ 'केयर नी करदा (Care Ni Karda Song)' गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. 


वीडियो में अविका गौर (Avika Gor Dance) और आदिल खान के डांस मूव्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में पिंक कलर का सिमरी वन पीस पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में डांस के साथ दोनों के एक्सप्रेशंस भी फैन्स को काफी लुभा रहे हैं. अविका गौर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर (Avira Gor) ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू (Balika Badhu)' से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. अपने इस कैरेक्टर को लेकर अविका काफी लोकप्रिय हुईं. इसके बाद वह 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आईं थीं. इस शो से भी अविका का काफी प्रसिद्धी मिली थी. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Avika Gor Video, Avika Gor Video Viral, Balika Badhu Actress, Avika Gor Dance On Care Ni Karda Song, Avika Gor Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com