विज्ञापन

Holi Song: 1 बिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज वाला 9 साल पुराना होली का गाना, जो आज भी है सुपरहिट, सुनकर नाचने लगते हैं लोग

Holi Song: होली आने से पहले आप पार्टी के लिए प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. नीचे होली के कुछ गाने सजेस्ट किए गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं.

Holi Song: 1 बिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज वाला 9 साल पुराना होली का गाना, जो आज भी है सुपरहिट, सुनकर नाचने लगते हैं लोग
9 साल पहले रिलीज हुआ होली का ये गाना आज भी है सुपरहिट
नई दिल्ली:

होली की रौनक और हवा में उड़ते गुलाल का मजा तब तक अधूरा है जब तक इसमें बॉलीवुड होली सॉन्ग्स का तड़का ना लगे. सफेद कपड़ों पर बिखरे लाल-हरे रंग और ढोल की थाप के साथ जब होली पार्टी में ‘बलम पिचकारी' से लेकर ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली' बजता है तो माहौल बन जाता है. होली पर यूं तो कई सॉन्ग्स हैं जो पार्टी की जान कहे जाते हैं. लेकिन इन सारे गानों के बीच एक गाना ऐसा है जो कई सालों अपनी जगह बनाए हुए है. उस गाने को लोग कितना पसंद करते हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि इसके बिलियन्स में व्यूज हैं. चलिए अब हम सस्पेंस खत्म करते हैं और बताते हैं कौन सा है वो सॉन्ग.

जमकर थिरके थे आलिया भट्ट और वरुण धवन

अगर आप आलिया भट्ट और वरुण धवन के फैन हैं तो आपको उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया' तो अच्छे से याद होगी. इस फिल्म का होली सॉन्ग ‘बद्री की दुल्हनिया' काफी फेमस है. फिल्म को रिलीज हुए 9 साल हो चुके हैं लेकिन, होली पार्टी में जब भी ये गाना प्ले किया जाता है तब लोग झूमकर इस पर डांस करते हैं. गाने की खास बात ये है कि इसे किसी आम होली सॉन्ग की तरह नहीं, बल्कि मॉर्डन तरीके से फिल्माया गया है. गाने में वरुण और आलिया रंगों के बीच जमकर डांस कर रहे हैं, लेकिन किसी ढोल या ढोलक की थाप पर नहीं, बल्कि बॉलीवुड म्यूजिक पर. वरुण धवन और आलिया भट्ट का यह गाना पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन है. 9 साल में इसके 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

होली के ये सॉन्ग भी हैं फेमस...

इस गाने के अलावा होली के और भी गाने हैं जो पार्टी की जान माने जाते हैं जैसे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का ‘बलम पिचकारी', अमिताभ बच्चन और रेखा का ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली', अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का ‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली', ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का ‘जय जय शिव शंकर' ऐसे कई हिट गाने हैं जो होली की पार्टी की रौनक बढ़ा देते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com