Badki Bahu Chutki Bahu OTT Released: बड़की बहू छोटकी बहू का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ था, यह फैन्स को खूब पसंद आया था. फिर इसका गाना बिलइया खानी म्याऊं म्याऊं और करवा चौथ रिलीज हुआ तो इन्होंने भी फैन्स का दिल जीता. बड़की बहू छोटकी बहू फिल्म मे देवरानी-जेठानी की खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलती है और यह फैमिली ड्रामा है. भोजपुरी फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' में लीड रोल में काजल राघवानी और रानी चटर्जी हैं, वहीं अंशुमन सिंह राजपूत, जय यादव, मनोज टाइगर, किरण यादव और प्रेम दुबे भी नजर आ रहे हैं. भोजपुरी फिल्म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म में म्यूजिक ओम झा का है. आइए हम आपको बताते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज हुई है और कैसे आप देख सकते हैं.
बड़की बहू छोटकी बहू ओटीटी पर रिलीज
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
काजल राघवानी और रानी चटर्जी की 'बड़की बहू छोटकी बहू' 25 मई को ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इस भोजपुरी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म दंगल प्ले पर देखा जा सकता है. फिल्म का प्रीमियर शनिवार को हुआ है. रानी चटर्जी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है और साथ ही फिल्म के नए गाने रिलीज की भी जानकारी दी है. रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'बड़की बहू छोटकी बहू कैसी लगी? करवाचौथ का गाना आ गया है स्टोरी के लिंक को क्लिक कीजिए.'
बड़की बहू छोटकी बहू का ट्रेलर
काजल राघवानी और रानी चटर्जी की 'बड़की बहू छोटकी बहू' को लेकर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. रानी चटर्जी की इस पोस्ट पर एक कमेंट आया है कि दीदी आपर लाल साड़ी में बहुत अच्छी लग रही हैं. वहीं एक कमेंट आया है कि मूवी बहुत ही शानदार लेकिन आपकी एक्टिंग बहुत ही कमाल की है रानी मैम. वहीं एक शख्स ने लिखा है कि आज ही इस मूवी को देखी हूं, छह बजे से बहुत अच्छा लगा. रानी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करेंतो इसमें 'मेरा पति मेरा देवता है', 'नाचे दूल्हा गली-गली', 'परिवार के बाबू' और 'भाभी मां' शामिल हैं. इस तरह रानी के फैन्स उन्हें कई फिल्मों में देख सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं