Baazaar Box Office Collection Day 1: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की शानदार एक्टिंग
- 'बाजार' में नहीं दिखी तेजी
- ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
- सैफ अली खान की दमदार एक्टिंग
नई दिल्ली:
Baazaar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनमें गंभीर किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है. उन्हीं में से एक 'बाजार' (Baazaar) फिल्म भी शामिल हो गई है. सैफ अली खान ने पर्दे पर शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है. उनकी एक्टिंग को लेकर काफी लोग वाहवाही कर रहे हैं. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कमाल दिखा पाने सफल नहीं हो सकी. सैफ अली खान की 'बाजार' को फिल्म क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं, लेकिन फर्स्ड डे कलेक्शन के मामले में उनकी फिल्म फिसड्डी रह गई. उम्मीद जताई जा सकती है कि वीकेंड के बचे हुए दो दिन में कमाई अच्छी हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Baazaar: डेब्यू के लिए तैयार विनोद मेहरा के बेटे, जानें कब रिलीज होगी पहली फिल्म
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक बाजार फिल्म ने अपने पहले दिन में लगभग 1 करोड़ ही कमा सकी है. फिलहाल यह कमाई सैफ अली खान की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म 'शेफ' और 'कालाकांडी' से बेहतर है. 'सैक्रेड गेम्स' में अपने जबरदस्त एक्टिंग से दिल जीत लेने वाले सैफ को लेकर अब दर्शक सीरियस रोल में ही देखना पसंद कर रहे हैं. बता दें, सैफ अली खान ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ सिल्वरस्क्रीन पर दस्तक दी है. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जानदार एक्टिंग और शेयर बाजार की चकरा देने वाली दुनिया अपने चक्रव्यूह में उलझाकर रख देती है. 'बाजार (Baazaar)' हमारे सामने ऐसी दुनिया लेकर आती है, जिससे हम बहुत रू-ब-रू नहीं हैं. सैफ अली खान की फिल्म लव, मनी और धोखे का रोमांचक बाजार है.
देखें ट्रेलर-
यह भी पढ़ें : 'देसी बॉयज' की इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ब्रेक लेने से मेरे करियर को नुकसान हुआ
'बाजार (Baazaar)' में सैफ अली खान ने शकुन कोठारी का किरदार मंजे हुए ढंग से निभाया है. सैफ अली खान के एक्सप्रेशंस और एटीट्यूड वाकई इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट रहा है. रोहन मेहरा ने छोटे शहर के युवा रिजवान का किरदार अच्छे ढंग से निभाया है, कई मौकों पर वे दिल को छू जाते हैं. राधिका आप्टे ने भी अपने किरदार को हमेशा की तरह अच्छे से किया है, हालांकि चित्रांगदा सिंह के पास करने के लिए ज्यादा नहीं है, लेकिन उनके एक्सप्रेशंस बहुत ही कमाल हैं, और उनका चेहरा काफी कुछ कह जाता है.
'बाजार (Baazaar)' का बजट लगभग 35-40 करोड़ रु. के बीच बताया जाता है, ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. शकुन कोठारी की भाषा में कहें तो यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बाजार (Bazaar)' मैराथन की धावक सिद्ध होती है या फिर 100 मीटर की एथलीट.
VIDEO : एक्टर से प्रोड्यूसर बनीं चित्रांगदा सिंह से खास बातचीत
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Baazaar Box Office Collection Day 1, Saif Ali Khan, Radhika Apte