विज्ञापन

600 करोड़ी फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग बना ये कृष्ण भजन, यूट्यूब पर है 434 मिलियन व्यूज, 9 साल बाद भी रिपीट में सुन रहे फैन्स

कुछ फिल्मी गाने वक्त के साथ पुराने हो जाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो हर दौर में नए जैसे लगते हैं. उन्हें सुनते ही फिल्म के यादगार सीन आंखों के सामने घूमने लगते हैं.

600 करोड़ी फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग बना ये कृष्ण भजन, यूट्यूब पर है 434 मिलियन व्यूज, 9 साल बाद भी रिपीट में सुन रहे फैन्स
600 करोड़ी फिल्म में आया ये कृष्ण भजन, 9 साल बाद भी जादू बरकरार
Social Media
नई दिल्ली:

कुछ फिल्मी गाने वक्त के साथ पुराने हो जाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो हर दौर में नए जैसे लगते हैं. उन्हें सुनते ही फिल्म के यादगार सीन आंखों के सामने घूमने लगते हैं. ऐसा ही एक सॉन्ग पिछले 9 साल से लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. कृष्ण भक्ति, मां की ममता और सुकून से भरी इसकी धुन आज भी लोगों के दिलों को छू जाती है. यही वजह है कि रिलीज के इतने साल बाद भी इस गाने को यूट्यूब पर हर दिन लाखों लोग सुन रहे हैं और इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

सॉन्ग का जादू आज भी बरकरार

हम बात कर रहे हैं 'कान्हा सो जा जरा' की, जो 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' का सबसे पॉपुलर और इमोशनल सॉन्ग माना जाता है. 29 मई 2017 को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 43.4 करोड़ (434 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खास बात ये है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. क्योंकि आज भी लोग इस सॉन्ग को बड़े शौक से सुनते हैं.

ये भी पढे़ं- झमाझम बारिश में रेडियो पर जरुर बजता था ये गाना, ऋषि कपूर को मिली थी रिश्वत, आपकी मॉनसून प्लेलिस्ट में होगा शामिल

इस गाने को मधुश्री ने अपनी मधुर आवाज दी है. म्यूजिक एम. एम. कीरवाणी का है, जबकि हिंदी बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. फिल्म में ये सॉन्ग देवसेना बनीं अनुष्का शेट्टी पर फिल्माया गया है. बेटे को सुलाते हुए मां की ममता और भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम को जिस खूबसूरती से इस सॉन्ग में पिरोया गया है, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यूट्यूब पर इस गाने के कमेंट सेक्शन में हजारों लोग लिखते हैं कि ये सिर्फ एक फिल्मी सॉन्ग नहीं, बल्कि एक ऐसी लोरी है जो मन को शांति देती है. भारत ही नहीं, बांग्लादेश, फिलीपींस और दूसरे देशों के लोगों ने भी इसकी तारीफ करते हुए लिखा है कि इस सॉन्ग ने उन्हें इंडियन कल्चर और कृष्ण भक्ति से जोड़ दिया.

170 करोड़ की फिल्म, 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई

एस. एस. राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 170 करोड़ रुपये था, जबकि इसने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए. फिल्म की कहानी, भव्य विजुअल्स और दमदार एक्टिंग जितनी पसंद की गई. उतना ही इसके गानों ने भी दर्शकों का दिल जीता. इनमें 'कान्हा सो जा जरा' सबसे अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा. रिलीज के नौ साल बाद भी इस सॉन्ग के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर इसकी पॉपुलेरिटी कई गुना बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का 52 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, RD बर्मन ने छत पर डालने वाली शीट से निकाली बिजली कड़कने की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bahubali Movie, Kanha So Ja Zara Song, Baahubali, Bollywood, Anushka Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com