विज्ञापन
This Article is From May 31, 2017

शादी के लिए तैयार 'बाहुबली', क्या ये बनेंगी उनकी दुल्हन?

मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'बाहुबली' सीरीज के अभिनेता प्रभास अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे!

शादी के लिए तैयार 'बाहुबली', क्या ये बनेंगी उनकी दुल्हन?
'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों में प्रभास ने अहम किरदार निभाया.
  • अगले साल शादी कर सकते हैं प्रभास!
  • यूएस के एक उद्योगपति परिवार से हुई मुलाकात!
  • 'बाहुबली' के बाद फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे अभिनेता.
नई दिल्ली: एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' बॉक्सऑफिस पर 1500 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है. फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रभास ने 'बाहुबली सीरीज' के लिए करीब 600 दिनों तक शूटिंग की और इस फ्रेंचाइजी को अपने जीवन के 5 साल दिए. अब जब 'बाहुबली' रिलीज होकर बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है, तो प्रभास भी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में व्यस्त हो गए हैं. फिलहाल, प्रभास यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं. ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि 37 वर्षीय प्रभास अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता एक उद्योगपति की पोती से शादी करने के लिए तैयार हैं. राससी सीमेंट्स के अध्यक्ष भूपति राजू का परिवार इस संबंध में प्रभास की फैमिली से बातचीत कर रहा है." हालांकि, इस बारे में जब प्रभास के आधिकारिक प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने इन खबरों की पुष्टि नहीं की. एनडीटीवी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं करता. 

पहले ऐसी खबर आई थी कि प्रभास को 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान लगभग 6000 मैरिज प्रपोजल मिले थे. 'बाहुबली द बिगनिंग' की रिलीज के बाद से ही प्रभास की शादी की खबरें आ रही थीं. ऐसा कहा गया था कि प्रभास 'बाहुबली' की शूटिंग के बाद ही शादी करेंगे. अब जब 'बाहुबली 2' रिलीज हो चुके है तो प्रभास की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. बता दें, प्रभास ने इस फिल्म को पूरे 5 साल दिए हैं. इन पांच सालों में प्रभास ने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की. यहां तक की कोई विज्ञापन भी नहीं किया. 'बाहुबली' के दूसरे भाग में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. दोनों के ऑफ-स्क्रीन अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थी. लेकिन अनुष्का शेट्टी ने इन खबरों को बकवास बताया है. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अपनी शादी की खबरों को लेकर अनुष्का बोलीं, "मैं अगर किसी भी एक्टर के साथ काम कर लूं तो मेरा नाम उसके साथ जोड़ दिया जाता है." 


देखें: फिल्म 'साहो' का टीजर...

बता दें, 'बाहुबली' के बाद अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 'साहो' में जम सकती है. पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ का नाम भी सामने आया था.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas, Prabhas Marriage, Anushka Shetty, Baahubali 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com