विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

Baahubali 2: आमिर, सलमान हो जाओ खबरदार, ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली-2' को मिल गई चीन में एंट्री

'बाहुबली2: द कनक्लुजन' जल्द ही चीन के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. चीन में 'बाहुबली: द बिगिनिंग' प्रदर्शित करने वाली 'ईस्टार्स मीडिया' इस फिल्म को चीन में रिलीज करेगी.

Baahubali 2: आमिर, सलमान हो जाओ खबरदार, ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली-2' को मिल गई चीन में एंट्री
'बाहुबली 2' चीन में होगी रिलीज
  • चीन में रिलीज होगी 'बाहुबली 2'
  • रिलीज की डेट अभी नहीं हुई है फाइनल
  • 4 अप्रैल को 'हिन्दी मीडियम' होगी रिलीज
नई दिल्ली: 'बाहुबली2: द कनक्लुजन' जल्द ही चीन के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने वैरायटी के हवाले से बताया है कि चीन में 'बाहुबली: द बिगिनिंग' प्रदर्शित करने वाली 'ईस्टार्स मीडिया' इस फिल्म को चीन में रिलीज करेगी. निर्माताओं को सेंसर से मंजूरी मिल गई है लेकिन अभी तक इसके प्रदर्शन की तारीख तय नहीं की गई है. एसएस राजमौलि के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभाष, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया नजर आए थे. यह फिल्म पिछले साल 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी. हालांकि 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने चीन में कुल12.30 करोड़ डॉलर की कमाई की थी.

Viral Video: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का YouTube पर तूफान, बनी भारत की सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म



टीवी की संस्कारी बहू फिर हुईं बोल्ड, Twisted 2 के फर्स्ट लुक में बरपाया कहर

चीन ने 'हिन्दी मीडियम' फिल्म दिखाने की भी अनुमति दे दी है. इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के अभिनय वाली यह फिल्म 4 अप्रैल को चीनी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. 'हिंदी मीडियम' सब्जेक्ट ओरियंटेड मूवी है और भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर जबरदस्त प्रहार भी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन भी किया था.  

10 साल बाद सलमान खान के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस फिल्म में करेंगी काम

फिल्म का पहला भाग 'बाहुबली : द बिगिनिंग' वर्ष 2015 में रिलीज हुआ और इसका सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' 2017 में रिलीज हुई थी. चीन भारतीय फिल्मों के बड़े बाजार के रूप में उभरा है, और हाल ही में 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने जबरदस्त कमाई की थी. यही नहीं, 2 मार्च को 'बजरंगी भाईजान' ने भी चीनी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया था, और अच्छी कमाई की थी. देखना यह है कि बाहुबली के तूफान के आगे आमिर खान और सलमान खान किस तरह टिक पाते हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baahubali 2 The Conclusion, Chinese Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com