- Avengers Endgame की चपेट में अब गूगल भी आया
- Thanos की एक चुटकी पर गूगल सर्च के सारे नतीजे गायब हो रहे हैं
- इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के लोगों में खासा क्रेज है
'एवेंजर्स एंडगेम' ( Avengers Endgame) आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के लोगों में खासा क्रेज है. अब 'एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame)' के क्रेज की गिरफ्त में Google भी आ गया है और Thanos की एक चुटकी पर गूगल सर्च के सारे नतीजे गायब हो रहे हैं. हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame)' आज रिलीज हो गई है और दुनिया भर में इसका क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. 'एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame)' का जादू गूगल भी चल गया है. Google पर Thanos लिखने के बाद सर्च के नतीजे सामने आते हैं. इसके बाद राइट हैंड साइड पर Thanos का गॉन्टलेट (Thanos Gauntlet) बना आता है जिसपर क्लिक करते ही गूगल के सर्च नतीजे एक के बाद एक गायब होते चले जाते हैं. बिल्कुल वैसे ही जैसे Thanos (Google Thanos) ने चुटकी बजाकर आधी दुनिया को खत्म कर दिया था.
Google का यह नया गेम बहुत पसंद किया जा रहा है और 'एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame)' के इस क्रेज के बीच में यह कुछ अनोखा प्रयोग खूब कामयाब हो रहा है. बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम (Avengers: Endgame)' का पूरी दुनिया बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रही है, लेकिन फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर आ रही है. 'एवेंजर्स : एंडगेम (Avengers: Endgame)' फिल्म निर्माताओं और कलाकारों ने पाइरेसी से बचाने की बहुत कोशिशें की, लेकिन इसके बावजूद फिल्म कुछ वेबसाइट्स पर आखिरकार लीक हो ही गई. वैरायटी डॉट कॉम ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसके मुताबिक, 'एवेंजर्स : एंडगेम (Avengers: Endgame)' की लीक कॉपी एक दिन पहले हुई एक चीनी थिएटर स्क्रीनिंग से आई है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Marvel's Avengers Endgame: 'एवेंजर्स : एंडगेम' ऑनलाइन हुई लीक, फैन्स ने मचाया हंगामा
एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame)' को डायरेक्टर जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है. 'एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame)' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Iron Man), क्रिस इवान्स (Captain Ameria), मार्क रूफैलो (Hulk), क्रिस हेम्सवर्थ (Thor), स्कारलेट योहानसन (Black Widow), जेरेमी रेनर (Hawk Eye), पॉल रूड (Ant Man), ब्री लार्सन (Captain America), और जोश ब्रोलिन (Thanos) लीड रोल में हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं