विज्ञापन

4500 करोड़ की फिल्म का आ गया ट्रेलर, इतना ताकतवर है विलेन सुपरहीरो बनकर 26 सुपरस्टार करेंगे मुकाबला

4500 करोड़ की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है इसमें इस बार एक विलेन से 26 सुपरहीरो टकराएंगे.

4500 करोड़ की फिल्म का आ गया ट्रेलर, इतना ताकतवर है विलेन सुपरहीरो बनकर 26 सुपरस्टार करेंगे मुकाबला
Avengers Doomsday Hindi Trailer: एवेंजर्स डूम्सडे का हिंदी ट्रेलर, 26 सुपरहीरो का हाहाकार
YouTube
नई दिल्ली:

मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. लगभग 4500 करोड़ के बजट और 26 सुपरस्टार्स वाली इस फिल्म के सारे सुपरहीरो सिर्फ एक विलेन से जूझते नजर आएंगे. ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार एमसीयू में कई बड़े क्रॉसओवर देखने को मिलेंगे. थॉर, कैप्टन अमेरिका, फैंटास्टिक फोर, ब्लैक पैंथर और एक्स-मैन के प्रतिष्ठित किरदार एक साथ इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ते नज़र आएंगे. फिल्म 18 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर रिलीज, रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एमसीयू में वापसी

मार्वल स्टूडियोजकी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच आया यह ट्रेलर दर्शकों को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के अगले अध्याय की पहली रोमांचक झलक देता है.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एमसीयू में वापसी. हालांकि इस बार वह आयरन मैन नहीं, बल्कि मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका यह नया अवतार एमसीयू के इतिहास में सबसे बड़े टकराव की शुरुआत है.

एंथनी और जो रूसो ने किया है डायरेक्शन

एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाली जोड़ी एंथनी और जो रूसो ने  एक बार फिर इस मेगा प्रोजेक्ट की कमान संभाली है. एवेंजर्स डूम्सडे में मार्वल की अलग-अलग पीढ़ियों के सुपरहीरो एक साथ नजर आएंगे, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक बनने जा रही है.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' हिंदी ट्रेलर

फिल्म में स्टीव रोजर्स (कैप्टन अमेरिका) और थॉर फिर से साथ दिखाई देंगे. वहीं, एक्स-मैन के लोकप्रिय किरदार भी इस जंग का हिस्सा होंगे. पैट्रिक स्टूवार्ट प्रोफेसर एक्स, इयान मैक्केलन मैग्नेटो और जेम्स मार्सडन साइक्लॉप्स के रूप में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा फैंटास्टिक फोर भी कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाएंगे.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' स्टार कास्ट

मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म के निर्माता केविन फेग, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैकरैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैककेलन, टॉम हिडल्स्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबास्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, माबेल कैडेना और टेनोच हुएर्ता मेजिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

इस दिन रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 

'एवेंजर्स: डूम्सडे' में तीन अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहीरोज एक ऐसे दुश्मन का सामना करेंगे, जो उनके अस्तित्व के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आएगा. मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को भारतभर के सिनेमाघरों में प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी. यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday Trailer, Avengers Doomsday Hindi Trailer, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com