'राका' को लेकर हर दिन नई चर्चाएं सामने आ रही हैं और अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. अल्लू अर्जुन के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और उनके आइकॉनिक स्टाइल को देखते हुए मेकर्स इस बार भी कुछ बड़ा प्लान करते नजर आ रहे हैं. खासतौर पर फिल्म के सिग्नेचर मूव को लेकर टीम काफी सतर्क बताई जा रही है, ताकि इसे सही तरीके से पेश किया जा सके और इसकी खास पहचान बरकरार रहे. इंडस्ट्री इनसाइडर्स के मुताबिक मेकर्स और एए की टीम राका के सिग्नेचर मूव के राइट्स अपने पास रखने की प्लानिंग बना रही है.
पुष्पा जैसा जादू चलाना चाहता है राका
अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और पुष्पा के आइकॉनिक मूव ‘झुकेगा नहीं साला' के रिकॉर्ड को देखते हुए, मेकर्स यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राका के सिग्नेचर स्टेप के राइट्स सुरक्षित रहें और उसका किसी तरह का कमर्शियल गलत इस्तेमाल न हो. पुष्पा का ‘झुकेगा नहीं साला' ग्लोबल ट्रेंड बन गया था, जिसे दुनियाभर के नेताओं, क्रिकेटर्स और फैंस ने रीक्रिएट किया था."

Photo Credit: Allu Arjun/X
यह निश्चित रूप से अल्लू अर्जुन के ऑन-स्क्रीन औरा के प्रभाव को साबित करता है, जो अब राका के साथ एक बिल्कुल नए लेवल पर पहुंच गया है. 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ रिकॉर्ड-तोड़ बेंचमार्क सेट करने के बाद, ऐसा लगता है कि इस फिल्म के साथ एक बिल्कुल नई दुनिया बनाई जा रही है. इसके अलावा एटली के साथ उनका कोलैबोरेशन दो बड़ी ताकतों के मिलन को दर्शाता है, जो कुछ वाकई शानदार होने का वादा करता है.
राका का बजट भी है धांसू
अल्लू अर्जुन के लीड रोल वाली राका को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक नेवर सीन बिफोर अवतार में नजर आने वाले हैं मतलब कि कुछ ऐसा जो कि आज तक पर्दे पर नहीं देखा गया है. फिल्म में वीएफएक्स पर काफी मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है. तभी फिल्म का बजट भी काफी धांसू है. अब बात करें रकम की तो राका का बजट करीब 800 करोड़ बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मौत ब्यूटी ट्रीटमेंट वाले इंजेक्शन से हुई? पति पराग त्यागी बोले- उन्हें और गोरा होने की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं