विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2022

अशोक कुमार को अपने समय की ग्लैमर गर्ल कही जाने वाली इस एक्ट्रेस से हुआ था इश्क, हुई थी दर्दनाक मौत 

अशोक कुमार यानी दादामुनी बॉलीवुड शुरूआती दशक बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे. अशोक कुमार ने बतौर हीरो इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों काम किया. हीरो से लेकर, भाई –दोस्त और बाद में पिता के रोल में नजर आए. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.

अशोक कुमार को अपने समय की ग्लैमर गर्ल कही जाने वाली इस एक्ट्रेस से हुआ था इश्क, हुई थी दर्दनाक मौत 
अशोक कुमार को अपने समय की ग्लैमर गर्ल कही जाने वाली इस एक्ट्रेस से हुआ था इश्क
नई दिल्ली:

अशोक कुमार यानी दादामुनी बॉलीवुड शुरूआती दशक बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे. अशोक कुमार ने बतौर हीरो इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों काम किया. हीरो से लेकर, भाई –दोस्त और बाद में पिता के रोल में नजर आए. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. एक समय में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार थे और आज भी फैंस उनके बारे में जानना- सुनना पसंद करते हैं.  हम बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें. 

 Ashok Kumar का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था. उनका असली नाम कुमुदलाल गांगुली था. अशोक कुमार के पिता एक वकील थे और वह चाहते थे कि बेटा भी वकील बने. अशोक कुमार ने लॉ कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था. वह परीक्षा में फेल हो गए. बाद में वह बॉम्बे (मुंबई) बहन सती देवी के यहां चले गए. सती की शादी शशधर मुखर्जी से हुई थी जो एक फिल्ममेकर थे और बॉम्बे टॉकीज में काम करते थे. अशोक कुमार के जीजा ने बॉम्बे टॉकीज में बतौर लैब असिस्टेंट उनकी नौकरी लगवा दी. 

यहां से वह फिल्मों से रूबरू हुए और बौतर हीरो 1936 में उन्हें पहली 'जीवन नैय्या' मिली. अशोक कुमार अपनी डेब्यू फिल्म में ही लीड रोल में नजर आए. फिल्म हिट रही और बाद में वह 'अछूत कन्या', 'बंधन', 'किसमत', 'महल', 'हावड़ा ब्रिज', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बंदिनी', 'मिली' और 'खूबसूरत' जैसी कई फिल्मों में नजर आए. 

अशोक कुमार ने उस जमाने में मधुबाला, देविका रानी और मीना कुमारी जैसी लगभग सभी बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया. अशोक कुमार का स्टारडम उस जमाने में ऐसा था कि उस दौर में उनके साथ काम करना एक्टर्स का सपना था. 

नलिनी जयवंत थीं अशोक कुमार की लेडी लव 

हालांकि बड़े स्टार का दिल आया उस जमाने की बेहद खूबसूरत हीरोइन और ग्लैमर गर्ल नलिनी जयवंत पर. नलिनी जयवंत 50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं. नलिनी ने उस दौर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी पर्दे पर अशोक कुमार के साथ काफी पसंद की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ में भी दोनों को पसंद करने लगे. दोनों स्टार्स ने एक साथ कई सुपरहिट फ़िल्में दी थी. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए. अशोक कुमार की शादी शोभा देवी से हुई थी और नलिनी ने डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से शादी कर ली. बाद में उनकी शादी टूट गई और उन्होंने अपने को -एक्टर प्रभु दयाल से शादी कर ली.  60 के दशक तक नलिनी ने फिल्मों में काम  करना बंद कर दिया. बाद में वह अकेली रहने लगीं और उनके बंगले में उनकी मौत हो गई. तीन दिनों तक नलिनी की मौत की खबर किसी को नहीं हुई.

बता दें कि नलिनी जयवंत रिश्ते में काजोल की नानी लगती थीं. वह काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन सिस्टर थीं. नलिनी की कुछ सुपहिट फ़िल्में हैं ‘काफ़िला', ‘नास्तिक', ‘काला पानी', ‘जलपरी', ‘लकीरें', ‘मिस्टर एक्स' और ‘तूफ़ान में प्यार कहां.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kumar Nalini Jaywant Tragic Love Story, Actor Ashok Kumar Lovestory, Actor Ashok Kumar Nalini Jaywant Movies, Actor Ashok Kumar News, Actor Ashok Kumar Wife, Actor Ashok Kumar Family Photo, Actor Ashok Kumar Death Anniversary, Nalini Jaywant Movies, Nalini Jaywant Kajol, Nalini Jaywant Shobhna Samarth, Nalini Jaywant Biography, Nalini Jaywant Ashok Kumar Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com