Asha Bhosle Passes Away News LIVE Updates: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं, उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. नियति देखिए...आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है. लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था. आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है.
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ. वे प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं. छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल' में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया' के गीत ‘सावन आया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. आशा भोसले के निधन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ...
आशा भोसले डेथ न्यूज लाइव अपडेट्स | Asha Bhosle Death News LIVE Updates
Asha Bhosle Funeral News Live Updates: आशा भोसले के निधन पर मनोज बाजपेयी ने लिखा, 'उनका संगीत समय से परे है'
मनोज बाजपेयी ने एक्स पर आशा भोसले के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, 'हममें से कई लोगों की तरह, मैं भी आशा जी के गाने सुनते हुए बड़ी हुआ. उनकी आवाज ने मुझे प्रेरित भी किया और मंत्रमुग्ध भी किया. उनकी आवाज़ में कुछ जादुई सा था, जिस सहजता से वह एक साथ कई भावनाओं को व्यक्त कर सकती थीं. एक एक्टर के रूप में, मैं हमेशा से उनकी इस सहजता की तारीफ करता रहा हूं कि वह किसी भी गीत को कितनी आसानी से जीवंत कर देती थीं. उनका संगीत समय से परे है और हम सभी के दिलों में हमेशा बसा रहेगा. एक अमूल्य विरासत. ओम शांति.'
Like so many of us, I grew up listening to Asha ji. Her voice inspired me and awed me in equal measure. There was something magical about it, the way it could hold so many emotions at once with such ease. As an actor, I have always admired how effortlessly she could bring a song… pic.twitter.com/wddy5dnKvF
Asha Bhosle Death News LIVE Updates: आशा भोसले के घर काम करने वाली महिला ने उन्हें जमीन से जुड़ी बताया
दिवंगत गायिका आशा भोसले के घर पर 40 वर्षों तक काम करने वाली सुनम साल्वे ने उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ और अपने जैसी एक गरीब महिला को भी सम्मान देने वाला बताया. रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में गायिका का निधन हो गया. उन्हें शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि महान गायिका का निधन शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने (मल्टीपल ऑर्गन फेलियर) के कारण हुआ.
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए साल्वे ने कहा, 'मैं उनके (आशा भोसले के) घर पर काम करती थी. उनका व्यवहार बहुत अच्छा था. उन्होंने मुझ जैसी एक गरीब महिला को, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहती है, बहुत इज्जत दी. जब हमें पता चला कि उन्हें (आशा भोसले को) ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो हम बहुत परेशान हो गए थे. आज की खबर ने हमें बहुत दुखी कर दिया है.'
गायिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए साल्वे ने बताया कि उन्हें यह खबर रविवार सुबह ही मिली. मैं पिछले आठ दिनों से अपने घर पर थी. मुझे आज सुबह ही उनके गुजरने के बारे में पता चला और मुझे बहुत दुख हुआ.
Asha Bhosle Funeral News Live: अस्पताल से घर के लिए रवाना हुई आशा भोसले का पार्थिव शरीर
आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. जबकि कल यानी सोमवार 13 अप्रैल को दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से सिंगर का पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना हो गया है.
Asha Bhosle Death News Live: शाहरुख खान ने आशा ताई के लिए लिखा- आपकी याद आएगी
शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा- आशा ताई के निधन के बारे में जानकर सचमुच बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के मुख्य स्तंभों में से एक रही है और आने वाली सदियों तक पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी. उनकी प्रतिभा कई लोगों से भी ज्यादा समय तक जीवित रहेगी. उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाया. मुझे उनकी बहुत याद आएगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे...आपकी याद आएगी.
It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj
Asha Bhosle Death News Live: कमल हासन ने शेयर की आशा ताई के साथ अनसीन यादें
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने सिंगर के साथ चाची-420 की अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो आशा ताई के साथ दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'स्थायी गायिका सखी जागो'. वहीं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "महाराष्ट्र/भारत की शान, दिग्गज गायिका, पद्म विभूषण से सम्मानित, सही मायने में भारत रत्न, अत्यंत प्रतिभाशाली, हमारी महान गायिका लता मंगेशकर की बहन, अद्भुत महिला, जादुई और प्रतिष्ठित गायिका, महान गायिका आशा ताई के निधन से दिल टूट गया है और हम बेहद दुखी हैं."
Asha Bhosle Death News Live: संजय दत्त ने आशा ताई को कहा अलविदा
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने आशा ताई और अपनी गाना गाते हुए फोटो शेयर की है जिसमें दोनों हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उनकी आवाज़ सिर्फ़ संगीत नहीं थी, बल्कि भावना, स्मृति और जादू का संगम थी जो हमेशा अमर रहेगी. मुझे उनके साथ गीत गाने और उनसे बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भारतीय संगीत जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. उनकी आत्मा को शांति मिले.
Asha Bhosle Death News Live: खेसारी लाल यादव ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख
भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने सिंगर के निधन पर दुख जाहिर किया. सिंगर के मुताबिक सुरों के आंगन सूना हो गइल. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों दिल पर राज करने वाली, महान गायिका आशा भोंसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं. पर उनकी आवाज़ आज भी हर दिल में जिंदा है, आ हमेशा रही। भगवान, उनके पुण्यात्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की ताकत दें."
आज सुरों के आँगन सूना हो गइल… 😔 अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों दिल पर राज करने वाली, महान गायिका आशा भोंसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। पर उनकी आवाज़ आज भी हर दिल में जिंदा है, आ हमेशा रही। भगवान, उनके पुण्यात्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की ताकत दें।🙏 pic.twitter.com/VC5hJQ3PcT
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) April 12, 2026
Asha Bhosle Death News Live: सुनील शेट्टी ने लिखा- एक युग का अंत
सुनील शेट्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कुछ आवाज़ें सिर्फ़ गाती ही नहीं…वे आपके जीवन का हिस्सा बन जाती हैं. आशा ताई उन्हीं में से एक थीं. हम सब किसी न किसी रूप में उनके साथ बड़े हुए हैं - अपने घरों में, अपनी यात्राओं में, अपने शांत पलों में. आज उनके साथ एक युग का अंत होना कहना भी कम होगा."
Some voices don’t just sing…they become a part of your life. Asha Taai was one of them. We’ve all grown up with her in some way - in our homes, our journeys, our quiet moments. End of an era feels like an understatement today. pic.twitter.com/A9tCgVguKj
Asha Bhosle Death News Live: शंकर महादेवन ने आशा ताई को दी श्रद्धांजलि, कहा- मेरे अंदर इतनी भी हिम्मत नहीं है
भारतीय गायक शंकर महादेवन ने भी वीडियो पोस्ट कर दुख जाहिर किया. सिंगर ने कहा, "यह सुनकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि आशा ताई हमारे बीच नहीं रही हैं, और मेरे अंदर इतनी भी हिम्मत नहीं है कि मैं शोक व्यक्त कर सकूं. उनको देखकर लगता था कि वे खुद मां सरस्वती का रूप हैं."
Asha Bhosle Death News Live: अनुपम खेर ने लंबा वीडियो किया पोस्ट,स
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सिंगर को याद कर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया है. सिंगर के निधन को अभिनेता ने एक युग का अंत बताया, जिन्होंने 7 दशकों तक लगातार सिनेमा को अपने सुरों से सजाए रखा. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "चंचल धुनों से लेकर भावपूर्ण गजलों तक, थिरकने वाले गीतों से लेकर गहरे रोमांटिक गीतों तक. उन्होंने हर सुर को अपना बना लिया. लेकिन संगीत से परे, आशा जी को वास्तव में असाधारण बनाने वाली बात थी उनका जज़्बा. उन्होंने केवल संगीतकारों को ही नहीं, बल्कि लोगों को प्रासंगिक बने रहने के लिए, जोशीले बने रहने के लिए, जीवन के हर मायने में जीवंत रहने के लिए प्रेरित किया."
ASHA JI: 💔💔🥹🥹🥹🕉 For over seven decades, she wasn’t just a part of the music industry—she was an era. Her voice travelled across generations, languages, and emotions. From playful melodies to haunting ghazals, from foot-tapping numbers to deeply romantic songs—she made every… pic.twitter.com/quF0c5O7vU
Asha Bhosle Death News Live: एकनाथ शिंदे ने आशा भोसले को कहा- संगीत की साम्राज्ञी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "'संगीत की साम्राज्ञी' आशा भोसले के दुखद निधन के साथ, वह दिव्य आवाज जो पिछली चार पीढ़ियों के दिलों को संगीत के रंग में सराबोर करती रही और जिसने अनगिनत आत्माओं को सपनों की एक सुनहरी यात्रा पर ले जाकर आनंदित किया, आज हमेशा के लिए खामोश हो गई है." उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब आशा ताई की आवाज़ हमारे कानों में न गूंजी हो; ऐसा कोई दिन कभी आया ही नहीं. इस आवाज़ ने अनगिनत पलों को महकाया है, और जीवन के उन अनगिनत पलों को भी हंसी से भर दिया है जो उम्मीदों के रंग में रंगे हुए थे. यह स्वीकार कर पाना बेहद कठिन है कि आशा ताई अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़ का साथ हमेशा हमारे साथ रहेगा, क्योंकि उनकी आवाज की गूंज कालजयी है. मुझे आशा ताई से कई बार मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और वे अविस्मरणीय पल मेरे हृदय में सदैव अमर रहेंगे. आशा ताई की आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो, प्रभु के चरणों में मेरी यही प्रार्थना है. संपूर्ण शिवसेना परिवार उनके परिजनों और प्रशंसकों के दुख में उनके साथ है.
Asha Bhosle Death News Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था. उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है. सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है." सीएम ने आगे लिखा कि आशाताई की आवाज संगीत की आत्मा थी. गायन के क्षेत्र में आशाताई एक शाश्वत वसंत थीं और मधुर भावनाओं का एक विशाल सागर थीं. 'तोरा मन दर्पण कहलाए' जैसे रूह को छू लेने वाले गीतों से लेकर 'खल्लास' जैसे गानों तक, उन्होंने अनगिनत भावों वाले गीत बड़ी सहजता से गाए. उन्होंने भक्ति गीत, भावपूर्ण धुनें, नाट्य संगीत, गजल, शास्त्रीय संगीत, रवींद्र संगीत, लोकगीत और पॉप जैसे विभिन्न शैलियों पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ी. मराठी, हिंदी, बंगाली के साथ-साथ 20 अन्य भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाने वाली आशाताई को 'महाराष्ट्र भूषण' की तर्ज पर 'बांग्ला विभूषण' जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था.उन्होंने कहा कि ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका जिन्होंने बदलाव को इतनी सहजता से अपनाया, अब दोबारा नहीं आएंगी. अभी हाल ही में, 'विश्व रेडियो दिवस' के एक कार्यक्रम में जब हम साथ थे, तो उन्होंने मुझसे जिद करके अपने लिए 'अभी न जाओ छोड़कर...' गीत गवाया था और मज़ाकिया अंदाज में कहा भी था, "देखो, मैंने मुख्यमंत्री से अपने लिए गाना गवा लिया." यह विचार ही असहनीय है कि अब हमें आशा ताई का साथ नहीं मिलेगा. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवार और देशभर में फैले उनके असंख्य प्रशंसकों के दुख में उनके साथ हैं.
अलविदा आशा ताई: जिष्णुदेव वर्मा ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख
आशा भोसले के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने दुख जताते हुए कहा, "आशा भोसले भारत की सबसे कुशल और बहुमुखी पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं. उनकी सुरीली आवाज, संगीत की विभिन्न शैलियों में गाने की उनकी क्षमता, और भारतीय संगीत में उनके विशाल और विविध योगदान ने भारत व दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों पर एक अमिट छाप छोड़ी है." उन्होंने कहा कि आठ दशकों तक फैले अपने करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं और शैलियों में अनगिनत अविस्मरणीय गीतों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया. उनकी कलात्मकता, जुनून और अभिव्यक्ति की क्षमता संगीतकारों और संगीत प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी. उनका प्रसिद्ध गीत 'जो भी है, बस यही एक पल है' उनके जीवन का फलसफा बन गया था.
Asha Bhosle Family: आशा भोसले की आने वाली पीढ़ी का भी है संगीत से गहरा नाता
आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में लता मंगेशकर के निजी सचिव 31 वर्षीय गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी. भोसले के तीन बच्चों में सबसे बड़े हेमंत भोसले ने अपने शुरुआती वर्षों का अधिकांश समय पायलट के रूप में बिताया और फिर संगीत निर्देशक के रूप में संक्षिप्त करियर बनाने के लिए नौकरी छोड़ दी. हेमंत का 2015 में कैंसर से निधन हो गया था. वहीं, बेटी वर्षा भोसले पत्रकार और लेखिका थीं, जिन्होंने 8 अक्टूबर 2012 को 56 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली थी. भोसले के सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले ने व्यवसाय और फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की है. वह आशा भोसले के करियर का प्रबंधन करते हैं. आशा भोसले के पोते चैतन्य भोसले (हेमंत के बेटे) संगीत की दुनिया से जुड़े हैं. वह भारत के पहले और एकमात्र बॉय बैंड 'ए बैंड ऑफ बॉयज़' के सदस्य हैं. पोती जनाई भोसले (आनंद भोसले की बेटी) मुंबई में आईएज़्योर एप्पल इंक स्टोर चलाती हैं. जनाई एक उभरती हुई गायिका और कथक नृत्यांगना हैं. भोसले ने लंबे प्रेम संबंध के बाद 1980 में राहुल देव बर्मन से दूसरी शादी की थी. आशा भोसले और राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन) की जोड़ी भारतीय फिल्म संगीत इतिहास की सबसे चर्चित और सफल जोड़ियों में गिनी जाती है. 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया था.
Asha Bhosle Family: आशा ताई की बहन थीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर
आशा भोसले की बहन लता मंगेशकर को स्वर कोकिला कहा जाता है, जिनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 29 दिसंबर 1900 को गोवा के मंगेशी में हुआ था. इनके पिता गणेश भट्ट नवथे, जिन्हें भीकोबा या भीकम्भट्ट कहा जाता था. भीकोबा गोवा के प्रसिद्ध मंगेशी मंदिर में पुजारी थे. दीनानाथ की माता येसुबाई राणे एक प्रतिष्ठित संगीतकार थीं. वहीं, भारत की महान गायिका लता मंगेशकर आशा भोसले की बड़ी बहन थीं. बहन ऊषा मंगेशकर गायिका और मीना खड़िकर गायक-संगीतकार व भाई हृदयनाथ मंगेशकर संगीतकार थे.
आशा भोसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर भी गायक और अभिनेता थे जबकि मां शेवंती मंगेशकर गृहिणी थीं. पिता दीनानाथ मंगेशकर ने पांच वर्ष की आयु में श्री बाबा माशेलकर से गायन और भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया. वे ग्वालियर घराने के शिष्य भी बने. रामकृष्णबुवा वाजे की विविध और जोशीली शैली से वे अत्यंत प्रभावित हुए और वाजे के गण्डबंध शिष्य (भारतीय शास्त्रीय संगीत में औपचारिक रूप से दीक्षित शिष्य) बन गए. युवावस्था में उन्होंने बीकानेर की यात्रा की और किराना घराने के पंडित मणि प्रसाद के पिता पंडित सुखदेव प्रसाद से शास्त्रीय संगीत का औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया . 11 वर्ष की आयु में किर्लोस्कर संगीत मंडली और किर्लोस्कर नाटक मंडली में शामिल हो गए. दीनानाथ के आकर्षक रूप और सुरीली आवाज ने उन्हें मराठी रंगमंच में लोकप्रियता दिलाई. उन्होंने 1935 में तीन फिल्में बनाईं, जिनमें से एक कृष्णार्जुन युद्ध थी. यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में बनी थी और फिल्म का एक गीत दीनानाथ ने गाया था और उन्हीं पर फिल्माया गया था.
Asha Bhosle Death News Live: जैकी श्रॉफ ने आशा ताई को कहा अलविदा
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन पर उनके पैर छूते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा- आई मेरे भीतर इतनी गहराई से बसी हुई हैं कि मुझे कभी यह महसूस नहीं होगा कि वे मेरे आस-पास नहीं हैं. मेरे लिए वे हमेशा अमर रहेंगी.
Asha Bhosle Death News Live: अक्षरा सिंह ने आशा दीदी को दी श्रद्धांजलि
भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने आशा दीदी की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, सिंगर जसलीन मथारू ने सिंगर के साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें सबसे अनमोल हीरा बताया. उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी... आपकी आत्मा को शांति मिले." वहीं अक्षय कुमार और तुषार कपूर ने भी सिंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. अक्षय कुमार के लिखा दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है. जबकि तुषार कपूर ने आशा जी का जाना हिंदी सिनेमा और संगीत के दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताया.
Asha Bhosle Death News Live: रवीना टंडन ने कहा- ओह नहीं आशा जी
बॉलीवुड की टिप-टिप गर्ल रवीना टंडन ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है, लेकिन वे उस बात से संतुष्ट हैं कि जब भी उन्हें मिलने का मौका मिला तो उन्होंने हमेशा उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ओह नहीं आशा जी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने हर मौके पर आपको बताया कि मैं आपसे प्यार करती हूं."
Asha Bhosle Death News Live: जैमी लीवर को आशा भोसले के निधन का लगा सदमा, कहा-मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी
मिमिक्री आर्टिस्ट, स्टैंड अप कमीडियन और सोशल मीडिया क्रिएटर जैमी लीवर ने सिंगर के निधन पर दुख प्रकट किया है. उनके लिए सिंगर का जाना कभी न भूल पाने वाला सदमा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर लिखा, यह लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है. मैं हमेशा से उनकी कला की प्रशंसक रही हूं, और अपने जीवन के अधिकांश समय में, मैं उनकी आवाज और शैली से प्रेरित होती रही हूं. मैं उनके गायन से इतनी मुग्ध थी कि स्वाभाविक रूप से उनकी नकल करने लगी. लोग मेरी इस समानता/नकल को पसंद करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं हो सकती. मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन अब यह संभव नहीं है. अगर वह मेरे गाल खींचतीं, शायद एक थप्पड़ मारती या कुछ ऐसा कहतीं जैसे 'पागल लड़की,' तो मैं खुशी-खुशी स्वीकार कर लेती. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, 'आप हैं तो हम हैं." मेरा एक हिस्सा, "छोटी आशा जी", उन्हीं की वजह से है."
Asha Bhosle News LIVE: आशा ताई के लिए सुधांशु पांडे ने लिखा- विल मिस यू फॉरएवर
टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने सिंगर की अनदेखी फोटो शेयर की है और लिखा, "आपकी गोद में सर रखकर जब ये तस्वीर ली थी तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी. आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजा के चली गईं, हमेशा के लिए. विल मिस यू फॉरएवर, आओ."
Asha Bhosle Death Live: जुबिन नौटियाल ने लिखा- उनके गीतों में सुकून पाया
सिंगर जुबिन नौटियाल ने सिंगर आशा भोसले को याद पर दुख जाहिर किया। उन्होंने सिंगर की प्यारी-प्यारी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा," वो आवाज जिसने कभी खामोशी को आत्मा में बदल दिया था… अब खुद खामोशी बन गई है.आशा भोसले के निधन से दुनिया ने सिर्फ एक गायिका को ही नहीं खोया, बल्कि एक युग, एक भावना, एक धड़कन खो दी है जो लाखों गीतों में बसी थी. उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं गई बल्कि महसूस की गई – दिल टूटने में, प्यार में, तड़प में, खुशी में. पीढ़ियां सिर्फ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं, बल्कि उनके जरिए महसूस करती हुई बड़ी हुईं. आज, धुनें भारी लगती हैं. खामोशी और भी गहरी लगती है. लेकिन उनके जैसी महान हस्तियां जाती नहीं, उनकी गूंज सुनाई देती है. हर सुर में, हर याद में, हर उस दिल में जिसने कभी उनके गीतों में सुकून पाया."
Asha Bhosle Death Live: अमित शाह ने लिखा- सदैव हमारे दिलों में रहेंगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ''आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं. आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी.आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी. ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'
आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया। हर तरह के संगीत में… pic.twitter.com/ICbqgW6j38
Asha Bhosle Death Live: हेमा मालिनी ने आशा भोसले के निधन पर लिखा- आशा ताई अब नहीं रहीं
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी जिंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज भर दिया था, हमें यूं अकेला और दुखी छोड़कर चली गईं. यह मेरे लिए खासकर बहुत मुश्किल है, क्योंकि आशा जी के साथ मेरा एक गहरा जज्बाती जुड़ाव था. उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से मेरे कई गानों को बेहद मशहूर बना दिया था. लता जी और आशा जी, दोनों के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता था; फिल्म इंडस्ट्री में मेरी कामयाबी में उन दोनों का योगदान बहुत बड़ा रहा है. यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई या जगह कोई और कभी नहीं ले सकता!
Asha Bhosle Death Live: आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारत की सबसे आइकॉनिक और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ. चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज हमेशा बेमिसाल रही. उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.''
Deeply saddened by the passing of Asha Bhosle Ji, one of the most iconic and versatile voices India has ever known. Her extraordinary musical journey, spanning decades, enriched our cultural heritage and touched countless hearts across the world. Be it her soulful melodies or… pic.twitter.com/SbFrzf1Meu
Asha Bhosle Death Live: विशाल ददलानी ने लिखा- एक एरा का हुआ अंत
आशा भोसले के निधन पर कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह एक युग का अंत है और एक अनंत काल की शुरुआत. आशा-जी हमें हमेशा सिखाती रहेंगी. आज उन्हें खोना, मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर, एक ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बस थोड़ा-बहुत ही परिचित था, लेकिन उनकी आवाज! उनका अंदाज! उनकी गायकी का विस्तार! उनका समर्पण! उनका जुनून! ये सभी हमारी संगीत संस्कृति का एक अमिट हिस्सा हैं! #AshaBhosle जी अमर हैं!
Asha Bhosle Death Live: एआर रहमान ने लिखा- वह उनकी आवाज के साथ हमेशा हमारी जिंदगी में जिंदा रहेंगी
एआर रहमान ने दिग्गज सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, वह उनकी आवाज के साथ हमेशा हमारी जिंदगी में जिंदा रहेंगी और उनका औरा भी. क्या आर्टिस्ट थीं. आशा भोसले.
करण जौहर ने आशा भोसले के निधन पर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह कहना कि आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया है, उनकी शान के हिसाब से बहुत कम होगा. आशा जी सबसे अलग थीं. एक ऐसी आवाज, जिसने न सिर्फ एक पीढ़ी को, बल्कि पूरे फिल्मी जगत को परिभाषित किया! मैं हमेशा से उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा फैन रहा हूं... आशा जी, आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा, और हम खुशनसीब हैं कि हमें उस जादू को महसूस करने का मौका मिला है, जो आप अपने पीछे हमेशा के लिए छोड़ गई हैं! आपको शांति और शक्ति मिले.
Asha Bhosle Death Live: सिंगर हर्षदीप कौर ने दी श्रद्धांजलि
सिंगर हर्षदीप कौर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आशा भोसले जी, "प्यार की आवाज", अब हमारे बीच नहीं रहीं. इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा. अभी पिछले महीने ही उनसे मुलाकात हुई थी और उनका आशीर्वाद लिया था. उनकी मौजूदगी का जादू हमेशा की तरह मुझे मंत्रमुग्ध कर गया. वह एक प्रेरणा थीं, संगीत की एक संस्था थीं. अपने सुरीले गीतों के जरिए वह हमेशा हमारे साथ जीवित रहेंगी.
Asha Bhosle ji “The Voice of Love” is no longer with us.. Unable to accept this news.. just met her last month and took her blessings.. her aura as always put me in awe.. She was an inspiration.. an institution of music.. she will always live with us through her melodious songs pic.twitter.com/hVdUy4P1Gz
Asha Bhosle Death News Live: अक्षय कुमार ने शेयर की आशा भोसले के साथ अनदेखी फोटो
सोशल मीडिया पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, आशा भोसले जी के निधन से मुझे जो क्षति हुई है. उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी. ओम शांति.
No words can convey the loss I feel at Asha Bhosle ji’s demise. Unki surily awaaz hamesha hamesha ke liye amar rahegi. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/GNEl7QFt8M
Asha Bhosle Death News Live: रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आने वाले एक्टर रजत बेदी ने लेजेंड्री सिंगर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. उनकी फैमिली और परिवार को मेरी संवेदना.
#WATCH | Mumbai: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, actor Rajat Bedi says, "Big loss to the industry. I express my condolences to her family and all her fans..." pic.twitter.com/q253eLUwnx
Asha Bhosle Death News Live: जूनियर एनटीआर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन पर फोटो शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने पोस्ट शेयर किया. एक्स पर लिखा, आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और लाखों दिलों को छुआ. वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जो पीढ़ियों तक जीवित रहेगी और जिसे हमेशा सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.
Deeply saddened by the news of Asha Bhosle ji’s passing. Her magical voice was the heartbeat of Indian cinema for decades and touched millions of hearts. She leaves behind a legacy that will live on for generations and will always be remembered with respect and love. My deepest… pic.twitter.com/U81F2NBBeD
Asha Bhosle Death News Live: तेजस्वी यादव ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुःख
मशहूर संगीतकार आशा भोसले के निधन पर तेजस्वी यादव का बयान,संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम थी. आज उनका निधन हुआ है, संगीत दुनिया में बड़ी क्षति हुई है. हम लोग परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं ,उनकी आत्मा को शांति प्रदान की जाए.
Asha Bhosle Death News Live: मां आशा भोसले की निधन की बेटे ने की जानकारी
अस्पताल से बाहर आकर आशा भोसले के बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि यह बड़ी दुख की खबर है कि आशा भोसले जी का निधन हो गया है. उनको मल्टी ऑर्गन फेलियर था, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली.
#WATCH | Mumbai: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, actor Rajat Bedi says, "Big loss to the industry. I express my condolences to her family and all her fans..." pic.twitter.com/q253eLUwnx