विज्ञापन

रामानंद सागर की 'रामायण' के सबसे महंगे एक्टर थे अरुण गोविल, अब 'रामायणम्' में दशरथ बनकर ली इतनी फीस

Arun Govil highest paid actor of doordarshan Ramayana: रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरूण गोविल सबसे महंगे एक्टर थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नितेश तिवारी वाली रामायणम् में दशरथ के रोल के लिए उनको कितनी फीस मिल रही है.

रामानंद सागर की 'रामायण' के सबसे महंगे एक्टर थे अरुण गोविल, अब 'रामायणम्' में दशरथ बनकर ली इतनी फीस
रामायणम् में दशरथ के रोल लिए अरूण गोविल ले रहे हैं इतनी फीस
YouTube
नई दिल्ली:

रामानंद सागर की रामायण साल 1987 को जब दूरदूर्शन पर प्रसारित हुई तो उसने लोगों के मन में अपनी ऐसी जगह बनाई कि 39 सालों बाद भी रामायण की बात होती है तो मन में अरूण गोविल राम के अवतार मे ही नजर आते हैं. अरूण गोविल ने 'रामायण' में राम का किरदार निभाया और घर-घर में पूजे जाने लगे. उनकी राम वाली छवि को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. 

39 सालों पहले अपना जादू चला चुके गोविल रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' में भी नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बार वो राम नहीं बल्कि दशरथ का रोल कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि अरूण गोविल मे रामायण में राम के किरदार के लिए कितनी फीस ली थी और अब वो बतौर दशरथ कितनी फीस ले रहे हैं. 

रामायण में अरूण गोविल की फीस कितनी थी 

टीवी सीरियल रामायण में अरूण गोविल सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थे. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक उनको हर एक एपिसोड के लिए 51,000 रुपए मिलते थे. रामायण में कुल 78 एपिसोड थे. उस मुताबिक पूरे सीरियल के लिए अरूण गोविल को 39,78000 फीस मिली थी. 

रामायणम् में अरूण गोविल ने कितनी फीस ली

रामायणम् में अरूण गोविल दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं. Idiva के अनुसार नितेश तिवारी की 4000 करोड़ बजट वाली फिल्म में अरूण गोविल 2.5 करोड़ फीस ले रहे हैं. 

दोनों रामायण के बजट मे है भारी अंतर

साल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण का कुल बजट महज 7 करोड़ था. वहीं नितेश तिवारी की फिल्म में इसका बजट 4000 करोड़ है. वहीं रामायण में अरूण गोविल को सबसे ज्यादा फीस दी गई थी. लेकिन इस रामायणम् में उनकी फीस बाकी कई एक्टर से कम है. इसमें रणबीर कपूर सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 'रामायणम्' में कैकेयी-सीता के लुक पर बवाल, डिजाइनर्स का अतरंगी बयान, 'आंखें बंद करके तैयार किया लुक'

कब आ रही है रामायणम्

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायणम् इस साल दीवाली पर रिलीज होगी. वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली के मौके पर ही रिलीज होने की बात कही जा रही है. अब देखना होगा कि होगा कि ये रामायणम् लोगों के दिलों पर अपनी छाप बना पाती है या नहीं. ट्रेलर के बाद से ही लोगों के मन में इस फिल्म को लेकर के काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Ramayana, Arun Govil Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com