विज्ञापन

'रामायणम्' में कैकेयी-सीता के लुक पर बवाल, डिजाइनर्स का अतरंगी बयान, 'आंखें बंद करके तैयार किया लुक'

'रामायणम्' में सीता और कैकेयी के लुक को लेकर के लोगों ने काफी सवाल किए थे. अब फिल्म के कॉस्टयूम डिजाइनर्स ने बताया कि उनके इस लुक को तैयार करने के पीछे क्या सोच थी.

'रामायणम्' में कैकेयी-सीता के लुक पर बवाल, डिजाइनर्स का अतरंगी बयान, 'आंखें बंद करके तैयार किया लुक'
कैकेयी और सीता के लुक के पीछे क्या थी डिजाइनर्स की सोच
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, वो लगातार चर्चा मे बनी हुई है. जहां इस 4000 करोड़ वाली फिल्म के ट्रेलर को कुछ लोगों ने बेहद पसंद किया. वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इसमे कमी निकाली और लोगों ने ट्रोल भी किया. दीवाली में रिलीज होने वाली इस फिल्म का इंतजार इसके फैंस और ट्रोलर्स दोनो ही कर रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर दिखाएगी. 

बात ट्रोलिंग की हुई है तो सीता में साई पल्लवी से लेकर के, रणबीर का राम बनने तक को कुछ लोगों ने पसंद नहीं किया. इसके साथ ही लारा दत्ता जो फिल्म में कैकेयी की किरदार निभा रही हैं. उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा. सैलून सेट बाल, बॉर्डर वाला ब्लाउज और साड़ी को लेकर उनके लुक को काफी ट्रोल किया गया. अब फिल्म के कॉस्टयूम डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरुला ने सभी बातों का जवाब दिया है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कैकेयी के लिए लुक और उनकी कॉस्टयूम पर उन्होंने बताया कि, सालों से हमारे मन में रामायण और उनके किरदार की एक छाप बनी हुई है. फिल्म की कास्टिंग, विजुअल इफेक्ट और कॉस्ट्यूम को लेकर सभी की सोच और ओपिनियन अलग रहेंगे. हम और हमारी टीम इसके लिए तैयार थी. 

ये भी पढ़ें: रामायणम् में रावण की मां बनेंगी रजनीकांत की हीरोइन, जानें 56 साल की एक्ट्रेस का यश से कितना है उम्र का फासला

कैकेयी के लुक से हैं संतुष्ट

Latest and Breaking News on NDTV

लारा दत्ता के लुक को लेकर उनको बहुत ट्रोल किया गया था. हरप्रीत ने बताया कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर इस तरह के कपड़े सेलेक्ट किए थे. हरे रंग का ब्लाउज ममता को दिखात है. वहीं लाल रंग की साड़ी उनकी इमोशनल ताकत को दिखाती है. उन्होंने जो फैला लिया उसका अंधेरा उसमें दिखता है. उन्होंने कहा कि लोग कुछ भी देखकर के फैसला ले लेते हैं बिना किसी बात को पूरा जाने. 

सीता का लुक इस तरह किया था तैयार 

Latest and Breaking News on NDTV

रिम्पल ने बताया कि जब उन्होंने सीता के लुक को तैयार करने के बारे में सोचा तो उन्होंने आज से सदियों पहले वाली सीता माता के बारे मे नहीं. बल्कि उस सीता माता के बारे में सोचा जो उनको मंदिरो में आज के समय पर दिखती हैं. ये सोचकर ही उन्होंने सीता का लुक तैयार किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Ramayana Look, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com