विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

ए आर रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया आरोप, बोले- पूरी गैंग मेरे खिलाफ काम कर रही...

ए आर रहमान (AR Rahman) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री पर यह आरोप लगाया है कि कोई उनको लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है.

ए आर रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया आरोप, बोले-  पूरी गैंग मेरे खिलाफ काम कर रही...
ए आर रहमान (AR Rahman) ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया बड़ा आरोप
  • ए आर रहमान ने इंडस्ट्री पर लगाया बड़ा आरोप
  • काम ना मिलने को लेकर कही ये बात
  • इंटरव्यू में बोले- पूरी गैंग मेरे खिलाफ काम कर रही
नई दिल्ली:

म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान (AR Rahman) इन दिनों 'दिल बेचारा (Dil Bechara)' फिल्म में अपने दिए गए म्यूजिक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म में ए आर रहमान का म्यूजिक फैन्स का खूब दिल जीत रहा है. ए आर रहमान के गाने 'खुलके जीने का', 'तारे गिन' और 'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रेक ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ए आर रहमान (AR Rahman Interview) ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर बॉलीवुड में उन्हें कम फिल्में क्यूं मिल रही हैं. साथ ही ए आर रहमान ने ये भी बताया कि इन पांच सालों में उन्होंने केवल पांच फिल्में ही की हैं. 


एआर रहमान (AR Rahman) ने रेडियो मिर्ची के साथ बातचीत में कहा, "मैं कभी भी अच्छी फिल्मों को ना नहीं कहता. लेकिन मुझे लगता है कि एक गैंग है, जो गलतफहमी के कारण, मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैला रही है. जब मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) मेरे पास आए, तो मैंने दो दिनों में उन्हें चार गाने दे दिए. मुकेश छाबड़ा ने मुझे बताया, 'सर कई लोगों ने कहा कि मैं आपके पास नहीं जाऊं. ए आर रहमान के पास मत जाओ. उन्होंने मुझे कहानी पर कहानी सुनाई.' मैंने कहा कि मैंने यह सुनी हैं, हां ठीक है. अब मुझे पता चला कि मुझे कम काम क्यूं मिल रहा है. और अच्छी फिल्में मेरे पास क्यों नहीं आ रहीं. मैं डार्क फिल्में कर रहा हूं, क्योंकि यहां पर पूरी गैंग मेरे खिलाफ काम कर रही है. उनके बिना यह जाने कि वह कितना नुकसान कर रहे हैं."

ए आर रहमान (AR Rahman) ने आगे कहा, "लोग मुझसे उम्मीद कर रहे हैं कि मैं अच्छा काम करूं,  लेकिन लोगों का एक और गिरोह है जो इसे होने से रोक रहा है, यह ठीक है क्यूंकि मैं किस्मत में विश्वास रखता हूं. और मुझे विश्वास है कि जो कुछ भी आता है, वह भगवान से आता है. तो इसलिए मैं अपनी फिल्में करता हूं, और दूसरा काम करता है. लेकिन आप सभी का मेरे पास आने के लिए स्वागत है. सुंदर फिल्में बनाएं, और मेरे पास आने के लिए आपका स्वागत है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AR Rahman, Music Composer Ar Rahman, Dil Bechara Release, Sushant Singh Rajput, Ar Rahman Songs, Sanjana Sanghi, AR Rahman On Film Industry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com