अनुष्का शर्मा ने भले ही फिल्मों में कमबैक न किया हो, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वे छाई हुई हैं. कभी अपने एंडोर्समेंट को लेकर, तो कभी हसबैंड विराट कोहली के साथ कर रही धार्मिक यात्राओं को लेकर अनुष्का अक्सर चर्चा में रहती हैं. वैसे तो कई दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ ही नजर आ रहे हैं, लेकिन अब अनुष्का शर्मा की सोलो पिक वायरल हो रही है. इस पिक में उनकी सादगी देखने लायक है. फैन्स अनुष्का की इस तस्वीर पर भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं.
इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा खूबसूरत वादियों के बीच बैठी नजर आ रही हैं. पिक के क्लिक होने की टाइमिंग ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. फोटो मेंअनुष्का शर्मा एक नदी के किनारे बैठी दिखाई दे रही हैं. सूरज अनुष्का शर्मा के ऊपर नजर आ रहा है. चमचमाते हुए सूरज की रोशनी से अनुष्का का चेहरा दमक रहा है. सूरज का रिफलेक्शन नदी के पानी पर भी पड़ रहा है, जिस वजह से तस्वीर बहुत सुंदर और ब्राइट नजर आ रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये तस्वीर इतनी शानदार लग रही है कि खुद अनुष्का शर्मा भी इसे परफेक्ट मानती हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया है कि, 'क्या आप देख नहीं सकते, ये सब कितना परफेक्ट है'. कैप्शन के अंत में लिखा है नीम करोली बाबा, जहां कुछ ही दिन पहले वे विराट कोहली के साथ दर्शन करने गई थीं. अनुष्का शर्मा का ये अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. वे एक्ट्रेस की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस पोस्ट को सिर्फ एक घंटे में नौ लाख लाइक्स मिल चुके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं