विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2018

अनुष्का शर्मा का ये खौफनाक अंदाज देखकर विराट कोहली के भी उड़ जाएंगे होश, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी. लेकिन अब अनुष्का का ये हॉरर अंदाज नजर आ रहा है.

अनुष्का शर्मा का ये खौफनाक अंदाज देखकर विराट कोहली के भी उड़ जाएंगे होश, वीडियो हुआ वायरल
'परी' फिल्म के सीन में अनुष्का शर्मा
  • अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की है फिल्म
  • 2 मार्च को हो रही है रिलीज
  • हॉरर फिल्म है 'परी'
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा टीवी के ऊपर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को नहीं बल्कि कुछ और देखती हुई नजर आईं. अनुष्का शर्मा के टीवी पर कार्टून चल रहा था और उन्हें जंजीरों से बांधकर रखा गया था. यही नहीं, कार्टून देखते समय एकदम से उनके नाखून बढ़ने लगे और वे एकदम खूंखार अंदाज में नजर आने लगीं. जी हां, ये सच है लेकिन रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ में. अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म 'परी' का एक और टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 'परी' अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है. "परी' 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

Viral Video: सोशल मीडिया से गुस्साई ऋचा चड्ढा ने यूं निकाला गुस्सा, शादी बीच में छोड़कर भागीं



आइटम क्वीन बनने के लिए मलाइका अरोड़ा के नक्‍शेकदम पर चली ये एक्ट्रेस, यह है इनका नया धमाका

अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'NH 10' 2015 में रिलीज हुई थी, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था. अपनी होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म 'फिल्लौरी' में एक दोस्ताना भूत का किरदार निभाने वाली अनुष्का शर्मा फिल्म 'परी' में दर्शकों को पूरी तरह से डराने के लिए तैयार हैं. 'परी' के अलावा अनुष्का शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रही हैं.

Padmaavat: रणवीर सिंह की 'बीवी' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, दूसरी बार मिली है ये Good News

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से गुपचुप शादी कर देश-दुनिया को चौंकाया थी. हल्दी-मेहंदी, संगीत से शादी-रिसेप्शन तक की तस्वीरों में अनुष्का की खूबसूरती देखते ही बन रही थी. हनीमून से लौटने के तुरंत बाद अनुष्का ने अपनी हॉरर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालनी शुरू कर दी थीं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com