Sui Dhaga Trailer: वरुण धवन ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनुष्का शर्मा के लिए किया कुछ ऐसा
- 'सुई धागा' का ट्रेलर हुआ लॉन्च
- यशराज की है फिल्म
- शरत कटारिया ने किया है डायरेक्ट
नई दिल्ली:
Sui Dhaga Trailer: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. 'मेड इन इंडिया' के कॉन्सेप्ट पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण धवन (Varun Dhawan) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी मौजूद थे. 'सुई धागा (Sui Dhaga)' में वरुण धवन मौजी और अनुष्का शर्मा ममता के किरदार में हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने में दिलचस्प लग रहा है. फिल्म में अनुष्का शर्मा वरुण धवन को हीरोगीरी दिखाने के लिए कहती नजर आ रही हैं लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया जो अनुष्का शर्मा का दिल जीतने के लिए काफी था.
सपना चौधरी ने लहंगा-चोली में किया खुलेआम ऐलान, 'मेरी कमर हिले तो डोले सारा हरियाणा'- देखें Video
आम्रपाली दुबे ने हॉट पैंट पहनकर लगाया वोदका का शॉट, फिर यूं करने लगीं डांस - देखें Video
'सुई धागा (Sui Dhaga)' के ट्रेलर लॉन्च से अनुष्का शर्मा और वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुष्का और वरुण स्टेज पर हैं. स्टेज पर दरी की वजह से हाई हील पहने हुए अनुष्का शर्मा को चलने में मुश्किल आती है क्योंकि दरी मुड़ी हुई है. वरुण इस बात को भांप जाते हैं और वे तुरंत झुककर दरी को सही करते हैं ताकि अनुष्का शर्मा कंफर्टेबल हो सकें. इसे ही तो कहते हैं असली हीरो.
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने फिर मचाया गदर, शरारत भरा वीडियो हुआ वायरल
यशराज बैनल तले बनी 'सुई धागा (Sui Dhaaga)' की स्क्रिप्ट मनीष शर्मा ने लिखी है और वही फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है.
'सुई धागा' में पीएम नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान की झलक भी देखने को मिलेगी. 'दम लगा के हइशा' फेम शरत कटारिया ने इसे डायरेक्ट किया है. 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sui Dhaga Trailer, Sui Dhaaga Trailer, Anushka Sharma Varun Dhawan