विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

अनुष्का शर्मा के मोम के पुतले ने कुछ यूं ली सेल्फी, इंटरनेट पर वायरल हुई Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोमवार को सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने मोम के पुतले का अनावरण करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि...

Also Read in
अनुष्का शर्मा के मोम के पुतले ने कुछ यूं ली सेल्फी, इंटरनेट पर वायरल हुई Photo
सिंगापुर के मैडम तुषाद म्यूजियम में सेल्फी लेते हुए अनुष्का शर्मा का मोम का पुतला
  • अनुष्का शर्मा का मोम का पुतला
  • सिंगापुर के मैडम तुषाद म्यूजियम में
  • वायरल हो गई ये तस्वीर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोमवार को सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने मोम के पुतले का अनावरण करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि पहली बार उनका बोलने वाला मोम का पुतला बनाया गया है. अनुष्का ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैडम तुसाद सिंगापुर में पहली बार मेरा बोलने वाला मोम का पुतला लगाया गया है. मैं लगातार प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं." उन्होंने आगे कहा, "मेरे प्रशंसक सिंगापुर के मैडम तुसाद में जाकर मेरा मोम का बोलता पुतला देख सकते हैं और उसके साथ सेल्फी ले सकते हैं." अनुष्का के मोम के पुतले के हाथ में एक फोन है.

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने मारे एक-दूसरे को तानें, दोस्त से बोले- क्यों कर रहा है शादी, देखें VIDEO

मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर एलेक्स वार्ड ने कहा, "अनुष्का शर्मा एक बड़ी स्टार हैं और उनके साथ काम करना बेहतरीन है. अनुष्का का बोलता मोम का पुतला हमारे सैलानियों को यहां आने के लिए प्रोत्साहित करेगा. हमारे सिंगापुर में भारतीय फिल्म सितारों के और भी मोम के बोलते पुतले बनाने को लेकर आशान्वित हैं."

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



Viral Pics: विराट कोहली हुए 30 साल के, हरिद्वार में अनुष्का शर्मा के साथ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट

सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में काजोल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्य राय और माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर जैसे दिग्गज सितारों के बाद अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी मोम का पुतला लगाया गया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Wax Statue, Anushka Sharma Madame Tussauds Museum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com