विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

अनुष्का शर्मा के लुक्स को लेकर आदित्य चोपड़ा ने दी थी सलाह, बोले- मुझे नहीं लगता आप ज्यादा सुंदर हैं, इसलिए...

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक बार खुलासा किया था तो फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने उन्हें कहा था कि वह बहुत ज्यादा खूबसूरत नहीं हैं.

अनुष्का शर्मा के लुक्स को लेकर आदित्य चोपड़ा ने दी थी सलाह, बोले- मुझे नहीं लगता आप ज्यादा सुंदर हैं, इसलिए...
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को लेकर किया खुलासा
  • अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा के बारे में किया था खुलासा
  • आदित्य चोपड़ा ने एक्ट्रेस के कहा था कि मुझे नहीं लगता कि आप सुंदर हैं...
  • आदित्य चोपड़ा ने एक्ट्रेस के लुक्स और टैलेंट को लेकर दी थी सलाह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फिल्मी दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से एंट्री करने वाली अनुष्का शर्मा ने बैंड बाजा बारात और कई फिल्मों में जबरदस्त भूमिका अदा की. लेकिन यह सफर भी उनके लिए तय करना आसान नहीं था. कॉफी विद करण में अनुष्का शर्मा ने एक बार खुलासा किया था तो फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने उन्हें कहा था कि वह बहुत ज्यादा खूबसूरत नहीं हैं. अनुष्का शर्मा ने बताया कि आदित्य ने उनसे कहा था कि मुझे लगता है कि आप बहुत प्रतिभाशाली हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप ज्यादा गुड लुकिंग हो.


आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के बारे में बात करते हुए अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कहा, "मैं चौथी मंजिल पर आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में थी. उस समय उन्होंने कहा कि सुनो, मुझे आपके टैलेंट पर बहुत भरोसा है. मुझे लगता है कि आप बहुत प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप ज्यादा सुंदर हैं. इसलिए आपको अपने काम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आप तानि के लिए कैरेक्टर के लिए चुनी गई हैं." एक्ट्रेस ने आगे कहा, "जब मैं ऑफिस से बाहर निकली तो मैं बहुत शांत थी. मैंने कहा कि शुक्र है कि मैं बहुत ठीक तरीके से रही."

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की सलाह के बारे में बात करते हुए कहा, "एक प्वॉइंट पर आकर मैंने अपनी कार रोक दी और मैंने महसूस किया कि मैं रो रही हूं. मैं बहुत रो रही थी. मेरे माता-पिता उस वक्त शहर में नहीं थे, ऐसे में मैंने अपनी मां को कॉल किया और कहा कि मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि यह सब अभी हो रहा है." अनुष्का शर्मा ने रब ने बना दी जोड़ी पहले झेले गए रिजेक्शन के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "मैं यही सोचती थी कि मैं बहुत गुड लुकिंग हूं. जैसे कि हां हां, ऐसे तो मैं भी लग सकती हूं, अगर मैंने अच्छा मेकअप किया और अच्छे से बाल बनाए तो."

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आगे बताया, "आदित्य चोपड़ा की उस बात के बाद मैंने शूटिंग के दौरान अपने आप को देखा. मैंने दुल्हन का जोड़ा पहना हुआ था और मैंने अपने आपको स्क्रीन में देखा. मैं सोच रही थी कि वह सही कह रहे थे, मैं ज्यादा गुड लुकिंग नहीं हूं."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Aditya Chopra, Anushka Sharma Reveals About Aditya Chopra, Aditya Chopra Says You Are Not Most Good Lookin To Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com