- अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बिकिनी में दिया पोज
- फोटो देख खुशी कपूर ने भी किया कमेंट
- आलिया कश्यप की फोटो खूब हो रही है वायरल
बॉलीवुड के स्टार किड्स फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हों, लेकिन अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. ऐसा ही हाल बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्पय (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जो अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. आलिया कश्यप अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में एक फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उनकी इस फोटो को लेकर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने भी कमेंट किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) की इस फोटो में उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. उनकी इस तस्वीर को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वहीं, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने आलिया कश्यप की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझसे शादी करोगी अभी...' खुशी कपूर के इस कमेंट पर खुद आलिया कश्यप ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, 'मैं आ रही हूं...' बता दें कि आलिया कश्यप की इससे पहले भी कई तस्वीरें चर्चा में थीं, जिसमें उनका लुक और स्टाइल देखने लायक था. इससे पहले आलिया कश्यप ने ब्लैक टॉप में पोज देते हुए एक फोटो शेयर की थी. उनकी इस फोटो को लेकर भी खुशी कपूर ने कमेंट किया और लिखा, "ग्लोइंग..."
बता दें कि आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख 80 हजार से भी ज्यादा है. आलिया कश्यप का यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसपर वह अपने मेकअप, स्टाइलिंग और डेली व्लॉग शेयर करती हैं. यू-ट्यूब पर आलिया कश्यप के सब्सक्राइबर्स की संख्या 43 हजार से भी ज्यादा है. वहीं, खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की बात करें तो वह भी फिल्मों से दूर होने के बावजूद सुर्खियों में बनी रहती हैं. खुशी कपूर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क लौट गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं