अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
- मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं अनुपम खेर
- विदेश में शूटिंग करके लौटे हैं
- मम्मी को दिया ये प्यारा-सा गिफ्ट
नई दिल्ली:
अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म ‘द एक्सीडेंट्ल प्राइममिनिस्टर’ की शूटिंग कर विदेश से लौटे हैं. फिल्म वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर काफी सरगर्मियां हैं. अनुमप खेर ने विदेश के अपने कई वीडियो पोस्ट किए थे. अब अनुपम खेर ने भारत लौटकर अपनी मम्मी के साथ वीडियो पोस्ट किया है जो बहुत ही मजेदार है. अनुपम खेर मम्मी के लिए विदेश से परफ्यूम लाए हैं और इस वीडियो में उनकी मम्मी परफ्यूम को लेकर बहुत खुश भी हैं. इस छोटे से वीडियो में अनुपम खेर की मम्मी कई रंग दिखाती हैं.
आराध्या बच्चन ने पापा अभिषेक बच्चन को किया सरप्राइज, जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
सुष्मिता-बिपाशा की तरह अब ये एक्ट्रेस भी फिटनेस पर जल्द लाएगी वीडियो
अनुपम खेर मम्मी को परफ्यूम देते हैं तो वे बहुत ही प्यार के साथ उसे लेती हैं और बेटे के लाए गिफ्ट को चूमती हैं. लेकिन तभी उनकी नजर अनुपम पर पड़ती है कि वे वीडियो बना रहे हैं तो वे उन्हें ऐसा नहीं करने को कहती हैं लेकिन अनुपम झूठ बोलते हैं कि वे वीडियो नहीं बना रहे हैं. उनकी मम्मी कहती है कि वीडियो मत बनाओ लोग कहेंगे बुड्ढी पागल हो गई है. फिर वे कहती हैं जब इसको शर्म नहीं तो मुझे क्या शर्म...और हंसने लगती हैं. उनकी हंसी बहुत ही प्यारी है और उनके चेहरे पर ढेर सारे एक्सप्रेशंस देखे जा सकते हैं.
एक्टिंग से दिल जीतने के बाद रानी चलीं सिंगर बनने
अनुपम खेर ने लिखा हैः “इस 56 सेकंड के वीडियो में आपको लाखों इमोशंस नजर आएंगे...मॉम्स आर द बेस्ट...” अनुपम खेर वर्तमान में फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं. वे सेंसर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे अपने करियर में लगभग 500 फिल्में कर चुके हैं और अब भी वे बॉलीवुड और विदेशों में सॉलिड रोल करते नजर आते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anupam Kher, The Accidental Prime Minister, Manmohan Singh, अनुपम खेर