विज्ञापन

34 साल से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही अनिल कपूर की ये फिल्म, शाहरुख, बिग बी, गोविंदा को पछाड़ जीते थे 5 बड़े अवार्ड, 4 करोड़ बजट कमाई 21 करोड़

1992 में आई ये फिल्म आज भी लोगों को पसंद आती है. इस फिल्म ने शाहरुख की दीवाना, अमिताभ बच्चन की खुदा गवाह और गोविंदा की शोला और शबनम को कमाई के मामले में मात दिया था. और तो और यह फिल्म 34 साल से यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है.

34 साल से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही अनिल कपूर की ये फिल्म, शाहरुख, बिग बी, गोविंदा को पछाड़ जीते थे 5 बड़े अवार्ड, 4 करोड़ बजट कमाई 21 करोड़
30 साल से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही फिल्म

साल 1992 में आई ये फिल्म आज भी लोगों को पसंद आती है. दरअसल, इसकी कहानी ही कुछ ऐसी थी, जो लोगों के दिलों को छू गई. 2 घंटे 51 मिनट की ये फिल्म रिश्तों, भावनाओं, संबंधों के बीच की उलझन और साजिशों की कहानी कहती है. फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरुणा ईरानी और अनुपम खेर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक बेटे और उसकी सौतेली मां की इर्द-गिर्द घूमती हैं. फिल्म का नाम है बेटा. आपको जानकर हैरानी होगी कि 30 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों की फेवरेट है.

फिल्म की कहानी

फिल्म में अनिल कपूर का नाम राजू है. राजू की मां की बचपन में मौत हो जाती हैं, जिसके बाद उनके पिता दूसरी शादी कर लेते हैं. अरुणा ईरानी राजू की सौतेली मां बनती हैं. अरुणा ऊपर से तो राजू को प्यार दिखाती है लेकिन अंदर ही अंदर उसके खिलाफ रहती है. वह अपने खुद के बेटे को पढ़ा लिखा कर योग्य बनाती है, लेकिन वहीं राजू को अनपढ़ रखती है. ताकि आगे जाकर उसकी सारी जायदाद पर कब्जा कर सके और वह कहीं कोने में पड़ा रहे.

यह भी पढ़ें: 22 साल में बनी थी 100 पुत्रों की मां, ऑनस्क्रीन बेटे से भी छोटी थी उम्र, 38 साल बाद ऐसी दिखती हैं महाभारत की गांधारी

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अनिल कपूर को माधुरी दीक्षित से प्यार हो जाता है और वह शादी कर अपनी पत्नी को घर ले आता है. माधुरी एक तेज-तर्रार लड़की की भूमिका में है, जो अपनी सौतेली सास की चालाकियों को समझती है. राजू भले ही अपनी मां पर पूरी तरह से विश्वास रखता है और उसकी साजिशों को समझ नहीं पाता, लेकिन उसकी पत्नी उसकी हर चाल को समझ जाती है. धीरे-धीरे वह अपनी सास की साजिशों को बेपर्दा करती है. कहानी में गजब के ट्विस्ट्स और टर्न आते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद इमोशनल करने वाला होता है.

यूट्यूब पर कर रही ट्रेंड

ये फिल्म बीते 34 सालों से यूट्यूब पर पसंद की जा रही हैं और ट्रेडिंग लिस्ट में है. आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 6.2 है. आप ने भी अगर इस फिल्म को अब तक नहीं देखा है तो एक बार जरूर देख लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com