विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है, ज्यादा परेशान...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है, ज्यादा परेशान...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • न्यू ईयर को लेकर एक्टर ने किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वो ट्वीट करने के साथ-साथ उनके नंबर को भी याद करते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया जिसकी संख्या T-3592 थी. अमिताभ बच्चन ने नये साल को लेकर किया, एक्टर का ये ट्वीट काफी मजेदार था. इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने लिखा, "नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है, ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है...बस 19-20 (उन्नीस- बीस) का ही फर्क है."

Good Newwz Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' ने की बंपर ओपनिंग, कमा डाले इतने करोड़


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह ट्वीट खूब सुर्खियों में है. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन के ट्वीट वैसे भी खूब वायरल होते हैं. एक्टर ने क्रिसमस डे पर भी एक ट्वीट किया था, इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पूरी दुनिया में शांति की दुआ को लेकर प्रार्थना की थी. एक्टर ने लिखा था, "आज के इस शुभ दिन पर ; हमारी प्रार्थना की शांति के देवदूत , हम सब पर अपना परोपकार बरसाएं , और आशीर्वाद दें."

समुद्र और स्टूडियो में एक जैसे पोज देती नजर आईं सारा अली खान, देखें Photos


बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. बिगबी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'. फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा बिगबी कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन भी होस्ट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Amitabh Bachchan Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Tweet On New Year, Amitabh Bachchan Twitter Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com